3 people beaten to death in Bihar

बिहार में 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या:पार्किंग विवाद में कार सवारों ने व्यक्ति की जान ली

UNN@ बिहार के औरंगाबाद में सोमवार शाम तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि, दो की हालत गंभीर है। कार सवार युवकों ने दुकान के सामने गाड़ी खड़ी कर दी थी। मना करने पर इनमें से एक ने दुकानदार पर गोली चला दी। गोली दुकान में बैठे व्यक्ति को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए और कार सवार पांचों लोगों को बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया, लेकिन तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन को गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया। मामला जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ का है। कार सवारों की फायरिंग में दुकान में बैठे महुअरी गांव के रामशरण चौहान की मौत हो गई। रामशरण चौहान दुकानदार के बगल में बैठे थे।
सभी कार सवार झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर निवासी थे। इनमें से मोहम्मद अंजार, मोहम्मद अरमान और मोहम्मद मुजाहिर की मौत हो गई, जबकि मोहम्मद वकील और अजित शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये लोग कार से बिहार के सासाराम में शेरशाह सूरी का मकबरा घूमने जा रहे थे। वहीं, औरंगाबाद SP स्वप्ना गौतम मेश्राम ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

×
Date : 16 January 2024 Posted By : EDITOR
बिहार में 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या:पार्किंग विवाद में कार सवारों ने व्यक्ति की जान ली
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]