3 soldiers martyred in encounter in Poonch, Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, 3 घायल

 

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आतंकियों ने सैनिकों के वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। जवान 20 दिसंबर 2023 की रात से राजौरी में थानामंडी के डीकेजी (डेरा की गली) के सामान्य क्षेत्र में एक ऑपरेशन चला रहे थे। गुरुवार दोपहर लगभग 3:45 बजे, सेना के दो वाहन सैनिकों को लेकर ऑपरेशनल साइट की ओर जा रहे थे और आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग की। एक बयान में कहा गया, फायरिंग पर अपने सैनिकों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, इस दौरान तीन जवान शहीद हो गए और तीन घायल हो गए। ऑपरेशन जारी है। आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है। एक रक्षा प्रवक्ता ने पहले कहा था कि पुख्ता खुफिया सूचना के बाद पुंछ के डेरा की गली इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। गुरुवार शाम को आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया और अब इलाके में मुठभेड़ चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी: दो दशक बाद, क्यों बुलाई गई थी सेना?

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी: दो दशक बाद, क्यों बुलाई गई थी सेना? कोलकाता । मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन करीब दो दशक बाद 1 अगस्त को कोलकाता वापसी कर रही हैं, जहाँ वे एक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह वापसी इसलिए अहम है क्योंकि साल 2007 में उन्हें […]

तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान तिरुपति। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर को एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ दान मिला है। नए संशोधित डोनर पॉलिसी के लागू होने से ठीक पहले, नियमों में बदलाव और वीआईपी दर्शन की सुविधाएं कम होने की […]