4 day Madhya Pradesh Festival in Bengaluru from 9 January

MP: 4 दिवसीय मध्यप्रदेश महोत्सव बैंगलुरु में 9 जनवरी से

4 दिवसीय मध्यप्रदेश महोत्सव बैंगलुरु में 9 जनवरी से

आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन के आश्रम में प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति का समागम

पर्यटन और प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन स्थलों की झलक अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में देखने को मिलेगी। आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलूरू मुख्य आश्रम में 9 से 12 जनवरी तक होने वाले प्रदेश महोत्सव में मध्य प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटक स्थलों की जानकारी दी जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य दुनियाभर से आने वाले “आर्ट ऑफ लिविंग” के अतिथियों को राज्य की परंपराओं, कला, संगीत, और खूबसूरत पर्यटन स्थलों से परिचित कराना है।
महोत्सव में मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों की जानकारी देने के लिए खास सत्र आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में प्रदेश की लोककला, पारंपरिक व्यंजन, संगीत, नृत्य प्रस्तुतियां एवं संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। निवेश के लिये अवसरों पर भी चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम न केवल मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी मददगार होगा।
मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से यह भव्य आयोजन होगा। पर्यटकों को राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों से जोड़ने के लिए कार्यक्रम के दौरान उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर, खजुराहो के मंदिर समूह, ओरछा का इतिहास, पचमढ़ी की पहाड़ियां और सांची के स्तूप जैसे धरोहरों के बारे में आगंतुकों को 360 डिग्री वर्चुअल अनुभव भी कराया जायेगा। मध्यप्रदेश के हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपने सांसद राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने का आग्रह किया है। इसके बाद […]

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]