48 accident black spots in Mumbai to be made safe BMC's

मुंबई के 48 ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, सड़क हादसे रोकने बीएमसी (BMC) का 22 करोड़ का प्लान

मुंबई के 48 ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, सड़क हादसे रोकने बीएमसी (BMC) का 22 करोड़ का प्लान

हाजी अली, सायन सर्कल, माहिम और साकीनाका समेत प्रमुख जंक्शनों पर होंगे सुरक्षा सुधार

मुंबई: बीएमसी ने मुंबई में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शहर के 48 ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने की योजना बनाई है। बीएमसी ने इसके लिए 22 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इस परियोजना के तहत सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई संरचनात्मक सुधार किए जाएंगे। बीएमसी द्वारा चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स में अमर महल जंक्शन, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड का इंटरसेक्शन, सायन सर्कल जंक्शन, किंग सर्कल, साकीनाका जंक्शन, हाजी अली जंक्शन, मालाड का मीठ चौकी, वर्ली का बिंदु माधव ठाकरे जंक्शन, माहिम जंक्शन और घाटकोपर पूर्व का छेड़ा नगर जंक्शन शामिल हैं। इनमें से अधिकांश स्थान हाई-स्पीड कॉरिडोर और हाईवे पर स्थित हैं, जहां भारी वाहनों की आवाजाही रहती है और दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, ब्लैक स्पॉट वह 500 मीटर का क्षेत्र होता है जहां लगातार तीन वर्षों में पांच गंभीर सड़क हादसे हुए हों या 10 या उससे अधिक लोगों की मौत हुई हो। बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, सर्वेक्षण में पाया गया कि कई स्थानों पर सड़कें उखड़ी हुई और असमान हैं। वहीं पैदल यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह भी उपलब्ध नहीं है। कई डिवाइडर टूटे हुए पाए गए, जो वाहन चालकों के लिए खतरा बन रहे हैं। माहिम जंक्शन पर सड़क की सतह कई जगहों पर खुदी और खराब स्थिति में पाई गई है। यहां सड़क को समतल बनाने के लिए कंक्रीट बिछाया जाएगा। इसके अलावा थर्मोप्लास्टिक रोड साइन, डिवाइडरों पर पीले और काले रंग की मार्किंग तथा अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।सायन सर्कल और किंग सर्कल की सड़कों को भी मजबूत कंक्रीट से दुरुस्त किया जाएगा। फिलहाल इन स्थानों पर सड़क की सतह टूट चुकी है और पत्थर-रेत निकलने की समस्या है। परियोजना के तहत फुटपाथ चौड़े किए जाएंगे, पैदल पार मार्गों का विस्तार होगा और सड़क पार करने की दूरी कम करने के लिए रिफ्यूज एरिया बनाए जाएंगे। साथ ही तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक रंबल्स लगाए जाएंगे। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल और रोड साइन में भी सुधार किया जाएगा तथा प्रमुख जंक्शनों पर अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी ताकि यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम हो सके।

मुंबई के प्रमुख ब्लैक स्पॉट
0 हाजी अली जंक्शन
0 सायन सर्कल जंक्शन
0 किंग्स सर्कल जंक्शन
0 माहिम जंक्शन
0 छेड़ा नगर जंक्शन (घाटकोपर पूर्व)
0 बैगनवाड़ी जंक्शन (देवनार)

बीएमसी की प्रमुख सुरक्षा योजनाएं
0 कंक्रीट से सड़क का पुनर्निर्माण
0 सड़क की चौड़ाई बढ़ाना
0 पैदल यात्रियों के लिए अधिक जगह उपलब्ध कराना
0 रोड साइन और संकेतकों में सुधार
0 पैदल पार मार्ग चौड़े करना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एक कथित विवादित फेसबुक पोस्ट […]

इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’ UNN: इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। चैनल 14 (C14) ने ईरान […]