बिहार में जमीन विवाद में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या - Update Now News

बिहार में जमीन विवाद में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

 

बिहारशरीफ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक से दो लोग घायल बताए जाते हैं। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है। घटना की पुष्टि करते हुए नालंदा के पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ ने आईएएनएस को बताया, “छबीलापुर के लोदीपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुावार की दोपहर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में एक पक्ष के पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई जबकि एक से दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोदीपुर गांव में दो पटीदारों (गोतिया) के बीच पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद था। इसी क्रम में बुधवार को भी दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा मामले की छानबीन की जा रही है। इधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस टीम गांव में कैंप कर रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरतारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]

तेल का गहराया संकट, भारत ने ईरान से की बात कहा- कूटनीति से निकालें समाधान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तेल का गहराया संकट, भारत ने ईरान से की बात कहा- कूटनीति से निकालें समाधान नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी भीषण सैन्य संघर्ष और ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने कूटनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. […]