बिहार में जमीन विवाद में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या - Update Now News

बिहार में जमीन विवाद में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

 

बिहारशरीफ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक से दो लोग घायल बताए जाते हैं। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है। घटना की पुष्टि करते हुए नालंदा के पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ ने आईएएनएस को बताया, “छबीलापुर के लोदीपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुावार की दोपहर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में एक पक्ष के पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई जबकि एक से दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोदीपुर गांव में दो पटीदारों (गोतिया) के बीच पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद था। इसी क्रम में बुधवार को भी दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा मामले की छानबीन की जा रही है। इधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस टीम गांव में कैंप कर रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरतारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

×
Date : 05 August 2021 Posted By : EDITOR
बिहार में जमीन विवाद में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
News Image

 

बिहारशरीफ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक से दो लोग घायल बताए जाते हैं। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है। घटना की पुष्टि करते हुए नालंदा के पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ ने आईएएनएस को बताया, "छबीलापुर के लोदीपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुावार की दोपहर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में एक पक्ष के पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई जबकि एक से दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोदीपुर गांव में दो पटीदारों (गोतिया) के बीच पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद था। इसी क्रम में बुधवार को भी दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा मामले की छानबीन की जा रही है। इधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस टीम गांव में कैंप कर रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरतारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]

रणवीर सिंह की बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री, अमन गुप्ता के साथ लॉन्च किया पुरुषों का पर्सनल केयर ब्रांड ‘H.I.M’

📰 Generate e-Paper Clip रणवीर सिंह की बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री, अमन गुप्ता के साथ लॉन्च किया पुरुषों का पर्सनल केयर ब्रांड ‘H.I.M’ Mumbai: अभिनेता रणवीर सिंह और अमन गुप्ता ने आज पुरुषों के लिए अपना नया पर्सनल केयर ब्रांड H.I.M (Handsome Indian Man) लॉन्च किया। इस ब्रांड को खासतौर पर भारतीय पुरुषों की त्वचा, […]