दिल्ली में बंदूक दिखाकर व्यापारी से 50 लाख की लूट, 2 गिरफ्तार - Update Now News

दिल्ली में बंदूक दिखाकर व्यापारी से 50 लाख की लूट, 2 गिरफ्तार

 

नई दिल्ली, । | दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फरीदाबाद के एक व्यवसायी को बंदूक की नोक पर लूटने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक 19 वर्षीय पॉलिटेक्निक का छात्र भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले आरोपी आकाश शर्मा ने अपने नाबालिग साथी के साथ शुक्रवार को दिल्ली के जंगपुरा एक्सटेंशन इलाके में व्यवसायी को बंदूक की नोक पर लूट लिया था। पुलिस ने कहा कि आकाश एक पॉलिटेक्निक संस्थान में प्रथम वर्ष का छात्र है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर लगभग 3.15 बजे जंगपुरा एक्सटेंशन स्थित एक कपड़ा गोदाम में डकैती की सूचना की पीसीआर कॉल आई। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारि ने आगे कहा कि जांच के दौरान, पुलिस ने सभी उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगाला। आखिरकार पुलिस ने आकाश और उसके नाबालिग साथी को पुलिस ने बागपत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूटे हुए 50 लाख रुपये भी बरामद कर लिए। इसके अलावा एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 मौतें, 3,000 लापता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 मौतें, 3,000 लापता 800 मीटर लंबा ग्लेशियर टूटने से तबाही आई हिमालय में आई भीषण ग्लेशियर-जनित बाढ़ ने नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। रिपोर्टों के मुताबिक मौतों का आंकड़ा 682 तक पहुंच गया है, जबकि करीब […]

धर्म अलग हो सकता है, लेकिन इंसानियत एक है…बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱धर्म अलग हो सकता है, लेकिन इंसानियत एक है…बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका के न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर से दुनिया को संबोधित कर रहे हैं. उनके कार्यक्रम का नाम ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ है. खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में […]