Madhya Pradesh Indore G 20

Madhya Pradesh : Indore-G 20 इंदौर में जी- 20 सम्मेलन की तैयारियां पूर्णता की ओर

इंदौर में जी- 20 सम्मेलन की तैयारियां पूर्णता की ओर

इंदौर : इंदौर में कृषि विषयों से संबंधित जी- 20 समूह की बैठक 13 फरवरी से 15 फ़रवरी के दरमियान होगी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बताया कि आयोजन से सभी संबंधित सभी तैयारियां पूर्णता की ओर हैं। अतिथियों के आवास, परिवहन, हेरीटेजटूर और माण्डू भ्रमण की तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं। जी- 20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 13 फ़रवरी को इन्दौर आएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर लगभग एक बजे कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे और यहाँ लगने वाली प्रदर्शनी का अन्य अतिथियों के साथ शुभारंभ भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में मेज़बान भारत के अतिरिक्त इंडोनेशिया, ब्राज़ील अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ़्रान्स, जर्मनी, इटली, जापान, कोरिया मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, साउथ अफ़्रीका, टर्की, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। इनके अतिरिक्त बांग्लादेश, इजिप्ट मारिशस, नीदरलैंड्स, नाइजीरिया, ओमान सिंगापुर, स्पेन, यूनाइटेड अरब अमीरात और वियतनाम के प्रतिनिधि भी आमंत्रित किए गए हैं। G-20 में भारत की अध्यक्षता की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम” पर आधारित कृषि प्रतिनिधियों की तीन दिवसीय बैठक में समूह देशों के प्रतिनिधि कृषि उत्पादन बढ़ाने, सतत कृषि, एग्रीकल्चर, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, डिजिटलाइजेशन का उपयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

×
Date : 12 February 2023 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : Indore-G 20 इंदौर में जी- 20 सम्मेलन की तैयारियां पूर्णता की ओर
News Image

इंदौर में जी- 20 सम्मेलन की तैयारियां पूर्णता की ओर

इंदौर : इंदौर में कृषि विषयों से संबंधित जी- 20 समूह की बैठक 13 फरवरी से 15 फ़रवरी के दरमियान होगी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बताया कि आयोजन से सभी संबंधित सभी तैयारियां पूर्णता की ओर हैं। अतिथियों के आवास, परिवहन, हेरीटेजटूर और माण्डू भ्रमण की तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं। जी- 20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 13 फ़रवरी को इन्दौर आएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर लगभग एक बजे कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे और यहाँ लगने वाली प्रदर्शनी का अन्य अतिथियों के साथ शुभारंभ भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में मेज़बान भारत के अतिरिक्त इंडोनेशिया, ब्राज़ील अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ़्रान्स, जर्मनी, इटली, जापान, कोरिया मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, साउथ अफ़्रीका, टर्की, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। इनके अतिरिक्त बांग्लादेश, इजिप्ट मारिशस, नीदरलैंड्स, नाइजीरिया, ओमान सिंगापुर, स्पेन, यूनाइटेड अरब अमीरात और वियतनाम के प्रतिनिधि भी आमंत्रित किए गए हैं। G-20 में भारत की अध्यक्षता की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम” पर आधारित कृषि प्रतिनिधियों की तीन दिवसीय बैठक में समूह देशों के प्रतिनिधि कृषि उत्पादन बढ़ाने, सतत कृषि, एग्रीकल्चर, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, डिजिटलाइजेशन का उपयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]