5G connectivity now reaches almost every district in the country

5जी कनेक्टिविटी अब देश के करीब हर जिले तक पहुंच गई

पीएम मोदी ने आईएमसी 2025 का किया उद्घाटन

नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 का उद्घाटन करते हुए कहा कि मेड-इन-इंडिया 4जी स्टैक टेक वर्ल्ड में भारत की लीडरशिप का प्रमाण है और यह निर्यात के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने कहा कि यह विकास ‘आत्मनिर्भर भारत विजन’ की मजबूती और पिछले एक दशक में दूरसंचार क्षेत्र में हुई प्रगति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 5जी कनेक्टिविटी अब देश के करीब हर जिले तक पहुंच गई है, जो उन दिनों की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि है जब भारत 2जी नेटवर्क के लिए संघर्ष कर रहा था।
पीएम मोदी ने कहा कि एक लाख टावर लगाने की उपलब्धि से भारत ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जो यह दिखाता है कि देश बड़े स्तर पर टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि नए 4जी नेटवर्क से तेज इंटरनेट स्पीड, ज्यादा विश्वसनीय सेवाएं और निर्बाध कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है, जिससे भारत की तकनीकी बढ़त और मजबूत होगी। इसके अलावा संबोधन में पीएम ने देश के इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में हुई प्रगति के बारे में बताते हुए कहा कि 2014 के बाद उत्पादन छह गुना बढ़ा है, जबकि मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग 28 गुना और निर्यात में 127 गुना की बढ़ोतरी हुई है।
पीएम मोदी ने इस उपलब्धि में स्टार्टअप और इनोवेशन की भूमिका को अहम बताया।
उन्होंने कहा कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस अब एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल टेक्नोलॉजी फोरम बन गया है, जो ग्लोबल स्टेज पर देश के टैलेंट और इनोवेशन को प्रदर्शित करता है। इस सफलता का श्रेय भारतीयों की कर-बचत की मानसिकता और भारतीय युवाओं की ऊर्जा को भी दिया, जिसने देश को वैश्विक दूरसंचार और डिजिटल टेक्नोलॉजी में अग्रणी स्थान दिलाया है।

×
Date : 08 October 2025 Posted By : EDITOR
5जी कनेक्टिविटी अब देश के करीब हर जिले तक पहुंच गई
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]