Navi Mumbai International Airport inaugurated, 60 flights daily

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, रोजाना 60 फ्लाइट

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, रोजाना 60 फ्लाइट

मुंबईकर की 25 साल पुरानी मांग हुई पूरी

मुंबई । नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमएआई) का बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। 19,650 करोड़ की लागत से तैयार एयरपोर्ट से शुरुआत में हर साल 2 करोड़ यात्रियों के आवाजाही की उम्मीद है। करीब 2,866 एकड़ में फैला यह एयरपोर्ट महज एक हवाई अड्डा नहीं है, बल्कि वहां हकीकत है जिसका सपना मुंबईकर बीते 25 वर्षों से देख रहे थे। पहले चरण में एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयर ने नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि उड़ानें दिसंबर से शुरू होंगी।
एयर इंडिया ने कहा है कि पहले चरण में एयर इंडिया एक्सप्रेस भारत के 15 शहरों को जोड़ने के लिए रोजाना 20 डिपार्चर उड़ानें या 40 एयर ट्रैफिक मूवमेंट (एटीएम) संचालित करेगी। एयर इंडिया ग्रुप का इरादा 2026 के मध्य तक यहां से अपनी सेवाएं रोजाना 55 प्रस्थान (110 एटीएम) उड़ानों तक तक बढ़ाने का है। इसमें 5 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल होंगी।
वहीं इंडिगो शुरु में 18 डेली उड़ानें शुरू करेगी, जो देश के 15 शहरों को जोड़ेंगी, अगले साल मार्च तक इंडिगो एयरलाइंस की इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी शुरू होने की उम्मीद है। इसी कड़ी में अकासा एयर ने भी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 100 से ज्यादा वीकली फ्लाइट्स की योजना बनाई है। शुरू में अकासा डोमेस्टिक फ्लाइट्स होंगी।
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार है। एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। एयरपोर्ट के शुरू होने से मुंबई, पुणे और कोंकण क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट न सिर्फ मुंबई बल्कि पूरे पश्चिमी भारत के हवाई यात्रियों को बड़ी राहत देगा।
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण में 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला टर्मिनल-1 ऑपरेशन शुरू करने के लिए तैयार है। इस टर्मिनल में बेहतर सुरक्षा लाइनें और दुनिया की सबसे तेज बैगेज प्राप्ति प्रणाली शामिल होगी। इसके अलावा स्वचालित कियोस्क और बायोमैट्रिक सत्यापन के साथ अगली पीढ़ी के चेक-इन जोन बनाए गए है। विश्वस्तरीय बैगेज क्लेम सिस्टम (शुरुआती ऑपरेशन में दुनिया में सबसे तेज) भी यात्रियों को मिलेगा। इतना ही नहीं, विशाल प्रतीक्षालय, सिंगल-लेन सुरक्षा, एडवांस्‍ड स्कैनिंग जैसे फीचर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]