जीवन जीने का अंदाज बदल देगा 5जी – आकाश अंबानी - Update Now News

जीवन जीने का अंदाज बदल देगा 5जी – आकाश अंबानी

नई दिल्ली, । रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि 5जी टेक्नोलॉजी भारतीयों के जीवन जीने के अंदाज को बदलने की ताकत रखता है। वे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित एक ‘पोस्ट बजट वेबिनार’ में बोल रहे थे। मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वेबिनार का उद्घाटन किया। आकाश अंबानी ने जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च को दुनिया का सबसे बड़ा 5जी रोलआउट करार दिया। मात्र 5 महीने के भीतर जियो ने 40 हजार के करीब टॉवर साइट्स पर 2.5 लाख 5जी सेल्स लगा दिए हैं। रिलायंस जियो के इस बड़े इंफ्रा पर सवार कंपनी की सर्विस 277 शहरों में पहुंच गई है। आकाश अंबानी ने दावा किया कि 2023 तक रिलायंस जियो की ट्रू 5जी सर्विस हर ताल्लुका, हर शहर और हर गांव में मिलने लगेगी। 5जी टेक्नोलॉजी का विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है और उसका हमारी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा इस पर आकाश अंबानी ने काफी विस्तार से बात की। हेल्थ, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, गेमिंग से लेकर स्मार्टसिटी में 5जी के उपयोग बताए। आकाश अंबानी ने कहा कि देश 5जी का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

×
Date : 01 March 2023 Posted By : EDITOR
जीवन जीने का अंदाज बदल देगा 5जी – आकाश अंबानी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो

📰 Generate e-Paper Clip त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो नई दिल्ली। हाल के दिनों में सीजेपी ने दिल्ली में जमकर हंगामा काटा। कनॉट प्लेस से लेकर जंतर मंतर तक जमकर पुलिस और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान देखने को मिली। वहीं, अब सीजेपी के संस्थापक […]

38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह

📰 Generate e-Paper Clip 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व गति से प्रगति कर रही है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। दुनिया के कई बड़े देश जब […]