60 year old Aamir Khan will become a groom for the third time

60 साल के आमिर खान तीसरी बार बनेंगे दूल्हा! अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी को मिलवाया मीडिया से

60 साल के आमिर खान तीसरी बार बनेंगे दूल्हा! अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी को मिलवाया मीडिया से

Mumbai: दो पत्नियों से अलग होने के बाद सुपरस्टार आमिर खान का दिल एक बार फिर किसी के लिए धड़क रहा है। जी, हां अपने 60वें जन्मदिन से पहले आमिर खान ने बता दिया है कि वह किसे डेट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने नए रिश्ते में बेहद खुश हैं। अब उनके इस खुलासे ने जहां फैंस को हैरान कर दिया है तो वहीं साथ ही साथ वह यह खोजने में जुट गए हैं कि आखिर उनकी जिंदगी में आने वाली तीसरी महिला कौन है। आज आमिर ने मुंबई में मीडियाकर्मियों के साथ एक मुलाकात का आयोजन किया और उसी दौरान उन्होंने गौरी को पत्रकारों से मिलवाया। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुपरस्टार ने खुलासा किया कि वे एक साल से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन वह उन्हें 25 सालों से जानते हैं। आमिर की गर्लफ्रेंड का पूरा नाम गौरी स्प्रैट है, जो उनकी प्रोडक्शन कंपनी से जुड़ी हुई है। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता ने यह भी बताया कि वे साथ रह रहे हैं और उनके जुड़वां बच्चे हैं। आमिर ने मीडियावालों को गौरी से मिलवाने के बाद एक शर्त रखी कि उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा न करें। वह नहीं चाहते कि उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय बने, इसलिए उन्होंने गौरी को इन सब चीजों से दूर रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चार साहसी नायक, एक लक्ष्य, आज़ाद भारत: प्राइम वीडियो ने जारी किया द रिवोल्यूशनरीज का जोश और रोमांच से भरपूर ट्रेलर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चार साहसी नायक, एक लक्ष्य, आज़ाद भारत: प्राइम वीडियो ने जारी किया द रिवोल्यूशनरीज का जोश और रोमांच से भरपूर ट्रेलर Fetching content Mumbai: एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस, प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ ‘द रिवोल्यूशनरीज़’ का ट्रेलर जारी किया। इससे […]

राणाबाली रिलीज डेट का ऐलान: दशहरे के खास मौके पर 16 अक्टूबर 2026 को आएगी विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना स्टारर एपिक पीरियड ड्रामा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राणाबाली रिलीज डेट का ऐलान: दशहरे के खास मौके पर 16 अक्टूबर 2026 को आएगी विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना स्टारर एपिक पीरियड ड्रामा Mumbai: राणाबाली के मेकर्स ने ग्लोबल रिलीज डेट की घोषणा की, अक्टूबर 2026 में दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक शानदार और दमदार कहानी देखने को मिलेगी।‘राणाबाली’ 2026 […]