After train hijacking in Pakistan, now there is a terrorist attack

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद अब हुआ आतंकी हमला, आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया

पेशावर: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक जांच चौकी पर आतंकी हमले को नाकाम कर दिया और 10 आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षा सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी है। ‘जियो न्यूज’ ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के जंडोला में जोरदार विस्फोट के बाद भारी गोलीबारी की आवाज सुनी गई।
आत्मघाती हमलावर ने किया हमला
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों ने जंडोला जांच चौकी पर हमला करने की कोशिश की जिन्हें सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया। उन्होंने बताया कि ‘फ्रंटियर कोर’ शिविर के पास एक वाहन में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। यह हमला सुरक्षा बलों द्वारा उन सभी 33 हमलावरों को मार गिराने के एक दिन बाद हुआ, जिन्होंने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन का अपहरण कर लिया था और यात्रियों को बंधक बना लिया था।

×
Date : 14 March 2025 Posted By : EDITOR
पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद अब हुआ आतंकी हमला, आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

बौखलाहट नहीं काबू कर पा रहे एलन मस्क, फिर उगला जहर

📰 Generate e-Paper Clip बौखलाहट नहीं काबू कर पा रहे एलन मस्क, फिर उगला जहर नई दिल्ली। उपग्रह संचार कंपनी स्टारलिंक को भारत में कारोबार की अनुमति नहीं मिलने से अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क अपनी बौखलाहट पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को लगातार तीसरे दिन उन्होंने इस मुद्दे पर जहर उगला। इस […]