15 अगस्त, 2023 तक 75 स्वदेशी वंदे भारत ट्रेनें बनकर हो जाएंगी तैयार : अश्विनी वैष्णव - Update Now News

15 अगस्त, 2023 तक 75 स्वदेशी वंदे भारत ट्रेनें बनकर हो जाएंगी तैयार : अश्विनी वैष्णव

 

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार वंदे भारत ट्रेन का निर्माण फास्ट ट्रैक पर है और 15 अगस्त 2023 तक भारत की 75 ट्रेनें चेन्नई, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनकर तैयार हो जायेंगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई में स्वदेशी वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन का निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान मंत्री ने कर्मचारियों के साथ बातचीत की और उन्हें उनके काम के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, वंदे भारत का निर्माण आईसीएफ चेन्नई में फास्ट ट्रैक पर है। चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के अपने दौरे के दौरान, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 12,000वें लिंके हॉफमैन बुश कोच को झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही वंदे भारत ट्रेनों के लिए कोचों के निर्माण की जांच की। रेल मंत्री शुक्रवार को चेन्नई में वंदे भारत के ट्रैनों के डिब्बों के निर्माण का जायजा लेने फैक्ट्री पहुंचे थे, जहां उन्होंने निर्मित वंदे भारत ट्रेनों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अगले साल तक और ट्रेनों के उत्पादन के संबंध में भी बड़ी घोषणाएं कीं।
रेल मंत्री ने कहा, इनमें से 75 और ट्रेनों का उत्पादन किया जाना है। ये नई ट्रेनें पुराने मॉडलों की तुलना में बेहतर उन्नत संस्करण होंगी, जिनका उत्पादन 15 अगस्त, 2023 से पहले किया जाना है। भारतीय रेलवे ने भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन, वंदे भारत पूरी तरह से इन-हाउस डिजाइन की गई है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) चेन्नई, रेलवे उत्पादन इकाई में कंप्यूटर मॉडलिंग और काम करने के पीछे की ताकत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]