75th Independence Day CWG 2022

75th Independence Day: CWG 2022 में इन खिलाड़ियों ने देश की झोली में मेडल डालकर  बना दिया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

 

75th Independence Day: CWG 2022 में इन खिलाड़ियों ने देश की झोली में मेडल डालकर  बना दिया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

नई दिल्ली। हिंदुस्तानी इस साल बड़ी ही शान से देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस वर्ष समूचे देश में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर लोगों में हर्षोंउल्लास का माहौल देखा जा रहा है। वैसे तो इस देश को कई बार ऐसे मौके मिले हैं, जब हिंदुस्तान ने गर्व के पलों की अनुभूती की है। लेकिन, इस बार संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करके भारतीय खिलाड़ियों ने 75वें साल की आजादी के जश्न को और ज्यादा खास बना दिया। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से रूबरू होकर उन्हें प्रोतसाहित करते हुए कहा था कि ‘क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है ट्क्कर में’। पीएम मोदी के इसी मंत्र को अपने खेल का हिस्सा बनाकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय दल के खिलाड़ियों ने विरोधियों को खेल के मैदान में धूल चटाकर और देश का नाम मेडल लाकर हम सब को जश्न बनाने का मौका दिया।

इन खेलों में पहली बार भारत ने हासिल किया मेडल

वैसे तो 61 मेडल लाने वाले सभी खिलाड़ियों ने देश के लोगों को खुश किया, लेकिन कुछ खेलों में तो भारतीय सूरमाओं ने ऐसा कमाल किया कि उसके बाद हर जुबान पर उनका नाम लिया जाने लगा। इस बार का कॉमनवेल्थ गेम्स भारत के लिहाज से इसलिए भी खास बना, क्योंकि एक तरफ कुछ खेल ऐसे थे, जिन्हें पहली बार शामिल किया गया था और कुछ ऐसे कि जहां भारत ने इससे पहले कोई मेडल हासिल नहीं किया था, लेकिन इस बार पहली बार मेडल जीतकर देश को गोरवान्वित किया। इसी कड़ी में सबसे पहले हम महिला क्रिकेट की बात कर लेते हैं। जी हां, इस साल पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था और इसी मौके में भारत ने इतिहास रच दिया। भारत की इन महिला विरांगनाओं ने हरमनप्रीत कौर की कमान में क्रिकेट मैच में सिल्वर मेडल दिलाया। इससे पहले हिंदुस्तानी महिलाओं की चौकड़ी ने लॉन बॉल में गोल्ड मेडल हासिल कर पूरी दुनिया को भारतीय नारी शक्ति का एहसास करवाया। महिला क्रिकेट और लॉन बॉल में भारत की इस महिला फौज ने अपना भरपूर दम दिखाकर देश की अंक तालिका में पदक बढ़ाने का काम किया। ये पदक भारत की झोली में किसी हीरे से ज्यादा चमकदार थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में:इंग्लैंड को आखिरी 7 मिनट में 2-1 से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में:इंग्लैंड को आखिरी 7 मिनट में 2-1 से हराया; मेसी के दो पास, फर्नांडिज-मार्टिनेज के गोल UNN:फुटबॉल वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसे डिफेंडिंग चैंपियन क्यों कहा जाता है। अटलांटा में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में […]

Entrepreneur Gauravv Saxena reflects on spiritual transformation after Somnath, Nageshwar and Dwarka pilgrimage

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Entrepreneur Gauravv Saxena reflects on spiritual transformation after Somnath, Nageshwar and Dwarka pilgrimage Mumbai: Entrepreneur and travel creator Gauravv Saxena has opened up about how his recent pilgrimage to the sacred Somnath Temple, Nageshwar Jyotirlinga and Dwarkadhish Temple in Dwarka became much more than a religious journey, describing it as […]