योगी सरकार की बड़ी सफलता, यूपी में 1 करोड़ से भी अधिक लोगों को लगा वैक्सीन - Update Now News

योगी सरकार की बड़ी सफलता, यूपी में 1 करोड़ से भी अधिक लोगों को लगा वैक्सीन

 

नई दिल्ली। आखिर उन दिनों को कैसे भुलाया जा सकता है, जब कोरोना वायरस का कहर अपने चरम पर था और लोगों की बदहाली, बेबसी, लाचारी और गुरबत अपने शबाब पर पहुंच चुकी थी। कोरोना वायरस ने लोगों की गुलजार जिंदगी को वीरान करके कर दिया था। लोगों की आमद से गुलजार रहने वाली गलियां वीरान हो चुकी थी, तो सड़कों पर पसरा सन्नाना लोगों को अवसादग्रस्त कर रहा था। ऐसी घोर विपदा में लोग महज यही दुआ कर रहे थे कि आखिर कैसे भी करके ये बला टल जाए। लेकिन, बड़ा सवाल यह था कि आखिर इस बला से निजात कैसे पाया जाए, लेकिन फिर वो शुभ घड़ी आ ही गई, जब कोरोना को धूल चटाने वाले वैक्सीन का ईजाद हो गया। वैक्सीन की उत्पति होने के बाद चुनौतियों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ। अगली चुनौती यह थी कि आखिर इतनी घनी आबादी को सीमित संसाधनों के जरिए कैसे वैक्सीन लगाया जाए, चूंकि समस्या यह भी थी कि अधिकांश लोग वैक्सीन लगाने से गुरेज कर रहे थे और इसे लेकर राजनीति जो देखने को मिल रही थी, सो अलग, कोई इसे भाजपा का वैक्सीन बताता, तो कोई इसे कांग्रेस का। अब वो अलग बात है कि फिर इन्हीं लोगों ने खुशी- खुशी बीजेपी की वैक्सीन लगाई। बहरहाल, इन तमाम दुश्वारियों को मात देते हुए केंद्र सरकार के समक्ष सर्वाधिक बड़ी चुनौती यह थी कि आखिर इतनी घनी आबादी को कैसे वैक्सीन लगाया जाए, लेकिन सरकार ने अपने सीमित संसाधनों में ही तालमेल बैठाते हुए आज करोड़ों लोगों को वैक्सीन लगाकर यह साबित कर दिया है कि विपक्षी दलों के किसी भी प्रोपोगेंडा का असर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर नहीं पड़ने वाला है। और यह साबित कर दिखाया है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिका की रूसी तेल खरीद पर सख्ती: भारत सहित 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ का प्रस्ताव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिका की रूसी तेल खरीद पर सख्ती: भारत सहित 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ का प्रस्ताव UNN: अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी शुरू की है। अमेरिकी सीनेट में संशोधित बिल पेश किया गया है, जिसमें रूस से तेल और गैस […]

सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त तत्काल सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा फौरी जवाब नई दिल्ली सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके अनशन से जुड़े मामले में तत्काल सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार […]