82.53 kg cocaine worth Rs 900 crore seized in Delhi, 4 arrested

दिल्ली में 900 करोड़ की 82.53 किलो कोकीन जब्त, 4 गिरफ्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने नारकोटिक्स अफसरों की थपथपाई पीठ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत अभियान को पूरा करने की दिशा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आदेशानुसार एक्शन लेते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी ने दिल्ली के जनकपुरी और नांगलोई क्षेत्र से 82.53 किलो उच्च क्षमता वाली कोकीन जब्त की है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जब्त कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 900 करोड़ रुपए के आस-पास आंकी गई है। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने इस जबर्दस्त एक्शन के लिए नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के अफसरों की सराहना भी है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर जनरल नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि 11 नवम्बर को मिली टिप के आधार पर हमने पहले एक छोटी कूरियर कंपनी से लगभग 1 किलो कोकीन जब्त की थी और हम उसे लगातार फॉलो कर रहे थे। इसके बाद हमें एक घर में लगभग 73 पैकेट मिले और उसमें से 81.5 किलोग्राम से अधिक कोकीन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पहला पार्सल जो 11 नवंबर को जब्त किया था, उसे ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था। इसके अलावा, अगस्त के महीने में भी एक पार्सल जब्त किया गया था उसे भी ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था। उधर, गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बड़ी सफलता पर एनसीबी टीम को बधाई दी। गृहमंत्री ने लिखा, एक ही दिन में अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ एक के बाद एक बड़ी सफलताएं, नशा मुक्त भारत बनाने के लिए मोदी सरकार के अटूट संकल्प को प्रदर्शित करती हैं। ड्रग रैकेटों के खिलाफ हमारी तलाश और कार्रवाई आगे भी इसी तरह से जारी रहेगी।

×
Date : 17 November 2024 Posted By : EDITOR
दिल्ली में 900 करोड़ की 82.53 किलो कोकीन जब्त, 4 गिरफ्तार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]