85 new Kendriya Vidyalayas approved to make school

स्कूली शिक्षा को ज्यादा सुलभ बनाने 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी

 

स्कूली शिक्षा को ज्यादा सुलभ बनाने 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- लाखों विद्यार्थी होंगे लाभाविंत और रोजगार होंगे सृजित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग को स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के उद्देश्यों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में, देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की गई है। इस फैसले से न केवल लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, कि स्कूली शिक्षा को ज्यादा सुलभ बनाने के लिए हमारी सरकार ने 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला लिया है। इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को फायदा होगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की कि देशभर में 28 नए नवोदय विद्यालयों को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा, कि इससे आवासीय और गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का दायरा और बढ़ेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप, हम स्कूली शिक्षा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
बेहतर संपर्कता में सुधार
पीएम मोदी ने इसके साथ ही बताया कि उनकी सरकार देशभर में बेहतर संपर्कता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। इस दिशा में दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है। यह नया मेट्रो कॉरिडोर दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रा को और सुगम बनाएगा। पीएम मोदी ने कहा, कि दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण का यह कॉरिडोर न केवल दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रा को आसान करेगा, बल्कि दोनों राज्यों के लोगों के बीच सामाजिक और आर्थिक संबंधों को भी मजबूती देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नीतीश कुमार का जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, 24 को हो सकती है घोषणा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीतीश कुमार का जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, 24 को हो सकती है घोषणा -निशांत कुमार बहुत जल्द सरकार और संगठन दोनों में अहम जिम्मेदारी संभालेंगे पटना । जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि नीतीश कुमार का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय […]

बिहार दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, पीएम ने कहा- प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा प्रदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बिहार दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, PM ने कहा- प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा प्रदेश नई दिल्ली । बिहार दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए इसके गौरवशाली इतिहास और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर […]