90 percent work of four lane being built till Ram temple completed

राम मंदिर तक बन रहे फोर लेन का 90 प्रतिशत काम हुआ पूरा

अयोध्या। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम नजदीक आ रहा है। राम मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच के लिए बनाए जा रहे विभिन्न पथों के निर्माण में तेजी दिख रही है। इन्हें अब अंतिम रूप देने के लिए दिन-रात काम हो रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 27 से मोहबरा व टेढ़ी बाजार होते हुए राम मंदिर तक बनाए जा रहे फोर लेन का कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व फोरलेन का निर्माण पूरा हो जाएगा। अधिशासी अभियंता एसपी भारती ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से मोहबरा बाजार होते हुए टेढ़ी बाजार की ओर से राम जन्मभूमि तक फोरलेन का निर्माण 21 नवंबर 2022 से प्रारंभ हुआ था। यह कार्य 31 दिसंबर 2023 तक पूरा होना है। अब तक लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि 1.360 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण में 44.98 करोड़ रुपए की लागत आई है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग से राम जन्म भूमि तक जाने के लिए जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह UNN: फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 20 जुलाई 2026 को जहां चीनी की औसत कीमत करीब ₹48.18 प्रति किलो थी, वहीं 20 अगस्त को यह […]

‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और पैलेट गन से घायल होने के मामले में अलग से […]