छत्तीसगढ़ के सुकमा में 44 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - Update Now News

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 44 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 

नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के समक्ष सुकमा में नौ महिलाओं समेत कम से कम 44 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, 43 कैडर के निचले पायदान से हैं। वहीं मेदकाम दुला प्लाटून नंबर 4 का सक्रिय सदस्य था और उस पर 2 लाख रुपये का इनाम था। सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को आत्मसमर्पण करने वाले सभी 44 नक्सली किस्ताराम, भेजेजी और चिंतानलार इलाकों में सक्रिय थे। नक्सलियों का कहना है कि वे खोखली माओवादी विचारधारा से निराश हैं। उन्होंने कहा कि वे लोग राज्य सरकार के नक्सल पुनर्वास कार्यक्रम से प्रभावित थे, जिसे ‘पुना नारकोम’ कहा जाता है, जिसका अर्थ है नई सुबह।
सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि राज्य में तैनात केंद्रीय बलों ने स्थानीय आबादी के लिए स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की है।
अक्टूबर 2021 में नौ महिलाओं समेत 43 हार्डकोर नक्सलियों ने सुकमा में सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया था। ये आतंकवादी चिंतागुफा और तोंगपाल के उग्रवाद के गढ़ में सक्रिय थे और चेतना न्याय मंच जैसे माओवादी संगठनों के सदस्य थे। उनमें से एक पर 1 लाख रुपये का इनाम भी था। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने आगे दावा किया कि नक्सलियों का नेतृत्व और विचारधारा से मोहभंग हो गया था और वे मुख्यधारा में लौटना चाहते थे। नई योजना के तहत अब तक कम से कम 335 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संदेश 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। पीएम ने 13वीं बार तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ, 21 तोपों की सलामी दी गई। पीएम ने देश को संबोधित करते […]