चुनाव आयोग राजनीतिक पार्टियों की रैलियों पर रोक लगाए - मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - Update Now News

चुनाव आयोग राजनीतिक पार्टियों की रैलियों पर रोक लगाए – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

 

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग से राजनीतिक पार्टियों की रैलियों पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है। गहलोत ने बयान जारी करके कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के कारण चुनाव टाले नहीं जा सकते परन्तु कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव आयोग को राजनीतिक पार्टियों की रैलियों पर अविलंब रोक लगा देनी चाहिए। रैलियों की जगह प्रचार के दूसरे तरीकों का इस्तेमाल होना चाहिए। आज सूचना प्रोद्योगिकी का युग है इसलिए प्रचार भी IT एवं सोशल मीडिया आधारित होना चाहिए। गहलोत ने कहा कि चुनाव आयोग टीवी, रेडियो इत्यादि कम्युनिकेशन माध्यमों पर सभी पार्टियों को टाइम स्लॉट बांट दे जिससे सभी पार्टियों को प्रचार के समान अवसर मिल सकें। बड़ी रैलियों की जगह कोविड प्रोटोकॉल के तहत घर-घर प्रचार किया जाए।
उन्होंने कहाकि हम अधिकांश देशवासी अभी तक कोविड की दूसरी लहर की भयावहता को भूले नहीं है। पिछले साल अप्रैल-मई के महीने में किस तरह अस्पतालों में बेड तक नहीं मिल रहे थे एवं ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों की तड़पते हुए मृत्यु हुई। अब देश के सामने कोरोना की तीसरी लहर है। विशेषज्ञों के अनुसार ओमिक्रोन आगे जाकर क्या नया रूप लेगा यह अभी किसी को मालूम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नटराज थीम पर केन्द्रित अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया संबोधित सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खजुराहो नृत्य […]

19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित मुंबई । करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। 19 साल बाद उनकी वापसी को लेकर देशभर के म्यूजिक लवर्स में […]