अभिनेत्री खुशबू सुंदर कोरोना पॉजिटिव - Update Now News

अभिनेत्री खुशबू सुंदर कोरोना पॉजिटिव

 

मुंबई। अभिनेत्री-राजनीतिज्ञ खुशबू सुंदर कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोमवार को दी। अभिनेत्री तमिल और तेलुगु फिल्म उद्योग की फिल्म हस्तियों की एक लंबी सूची में शामिल हो गई, जो नए साल की शुरूआत के बाद से कोरोना पॉजिटिव हुई है। खुशबू ने ट्विटर पर कहा, “अखिरकार मुझे कोरोना हो गया है। बीती दो लहरों में बच निकलने के बाद इस बार में कोरोना को चकमा देने में नाकाम रही हूं। मैंने अभी-अभी पॉजिटिव हुई हूं। कल शाम तक मैं निगेटिव थी। बहती नाक की वजह से दोबारा टेस्ट करवाया! मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मुझे अकेले रहने से नफरत है। इसलिए अगले पांच दिनों तक मेरा मनोरंजन करते रहें। अगर आप में कोई लक्षण हो तो टेस्ट करवाएं।” तमिल और तेलुगु फिल्म उद्योगों की कम से कम 8 हस्तियों ने घोषणा की है कि वे नए साल की शुरूआत के बाद से कोरोना पॉजिटिव हुई हैं। इनमें अभिनेता महेश बाबू, विष्णु विशाल, तृषा, शेरिन, संगीत निर्देशक थमन, निर्देशक प्रियदर्शन और अभिनेता सत्यराज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Dona Ganguly Conducts Odissi Dance Workshop at Kellogg College, University of Oxford, Promoting Indian Classical Heritage on a Global Stage

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Dona Ganguly Conducts Odissi Dance Workshop at Kellogg College, University of Oxford, Promoting Indian Classical Heritage on a Global Stage Mumbai: Renowned Odissi exponent Dona Ganguly conducted a special Odissi Dance Workshop at Kellogg College, bringing the elegance and rich storytelling traditions of Indian classical dance to one of the […]