भाजपा की आंधी में उड़ जाएंगे दगाबाज और दंगाबाज : योगी - Update Now News

भाजपा की आंधी में उड़ जाएंगे दगाबाज और दंगाबाज : योगी

 

कुशीनगर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने सपा और स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ परोक्ष रूप से जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही है जो चुनाव के छठे और सातवें चरण में सुनामी में बदल जाएगी। इस सुनामी में दगाबाज और दंगाबाज दोनों उड़कर गायब हो जाएंगे और भाजपा 300 पार के लक्ष्य को पूरा कर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।
मुख्यमंत्री शनिवार को फाजिलनगर में भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनता से सीधा संवाद करते मुख्यमंत्री ने पूछा कि पांच साल में फाजिलनगर, कुशीनगर, गोरखपुर मंडल या पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोई दंगा तो नहीं हुआ। दंगावाले कहां-कहां चले गये। क्या दंगावादी पार्टी आनी चाहिए? आज दगाबाज, दंगाबाजों से कैसे मिल रहे हैं। इनको जवाब देने के लिए तैयार रहिए। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले दुर्गा विसर्जन पर बवाल और छोटी छोटी बातों पर अराजकता फैलती थी। जन्माष्टमी का ढोल नहीं निकल पाता था। लेकिन पांच साल में तो कोई दुस्साहस नहीं कर पाया। यही भाजपा का दंगामुक्त और भयमुक्त का वायदा था जिसे हमने पूरा किया।
मुसहर जाति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा सरकार में मुसहर की भूख से मौत होती थी, तब मैं सांसद था और भाजपा और हिन्दू युवा वाहिनी के साथ आकर प्रत्येक परिवार का हालचाल लेते थे, उनकी सहायता करते थे और आंदोलन करते थे। आज किसी मुसहर की मौत नहीं होती है। हमने हर मुसहर को घर औ परिवार को जमीन का पट्टा दिया है। विद्युत आपूर्ति की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा सपा-बसपा सरकार में पहले बिजली आता नहीं था। अब बिजली जाती नहीं है यही फर्क है। पहले बिजली भी जाति और मजहब में बंटी थी। ईद और मोहर्रम पर आती थी लेकिन होली और दिवाली पर गायब रहती थी। हमारी सरकार बिना भेदभाव के सबको पर्याप्त और निर्बाध बिजली दे रही है। गरीब को मकान और सबको बिना किसी भेदभाव के डबल राशन दे रहे हैं। कोरोना कालखंड में सबको फ्री वैक्सीन, फ्री जांच और फ्री इलाज की सुविधा दे रहे हैं। फिर भी दगाबाज कह रहे हैं कि सरकार भेदभाव कर रही है। इससे लगता है कि दगाबाजों को दंगाबाज प्यारे थे। सरकार ने जब दंगाबाजों के खिलाफ सख्ती की तो इनकी भी चूलें हिलने लगी कि कहीं भ्रष्ट कारनामे सामने न आ जाएं। इसलिए इनको लगा कि हम लोग भी अपना रास्ता तय कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]