UP Election results: 1 लाख 2 हजार वोटों से जीते योगी, कहा- जनता ने सुशासन को चुना है - Update Now News

UP Election results: 1 लाख 2 हजार वोटों से जीते योगी, कहा- जनता ने सुशासन को चुना है

नई दिल्ली। यूपी में अब तस्वीर साफ हो चुकी है, भाजपा एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है। लगभग 37 साल बाद ऐसा हो रहा है कि यूपी में कोई सरकार लगातार दो बार पूर्ण बहुमत से सत्ता पर काबिज हो रही है। इसके अलावा अन्य चार राज्यों में भी, यदि पंजाब को छोड़ दिया जाए तो बीजेपी ने अपना जलवा दिखाया है। इस बार के विधानसभा चुनावों में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी थी, जिसमें भावी पीएम के रूप में देखे जा रहे योगी आदित्यनाथ भी शामिल थे। वे गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ रहे थे। राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा थी कि अगर योगी इस बार भी अपना सिक्का जमा पाने में कामयाब होते हैं तो अगले प्रधानमंत्री के दावेदार के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर लेंगे। इसके अलावा भी यूपी विधानसभा चुनाव को 2024 के महामुकाबले से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा था। अब जो परिणाम सामने दिख रहे हैं तो ये माना जा सकता है कि इन सारी चुनौतियों को भाजपा ने चुनाव में हाथोंहाथ लिया, और न केवल लिया बल्कि सॉल्व भी किया। इस बीच नोएडा से बीजेपी प्रत्याशी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने जहां 1 लाख 80 हजार मतों से जीत दर्ज कर एक इतिहास कायम किया, वहीं गोरखपुर सदर से टक्कर दे रहे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी 1 लाख से ऊपर मतों से जीत दर्ज की है। निश्चित तौर पर यह योगी आदित्यनाथ की बड़ी जीत तो है ही, उनके रूतबे को साबित करने के लिए एक दस्तावेज भी है। वहीं, योगी ने जीत दर्ज करने के बाद कहा कि, जनता ने सुशासन को चुना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राज्य सरकार हमेशा श्रमिकों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राज्य सरकार हमेशा श्रमिकों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राखी से पहले हजारों श्रमिकों के लिए उमंग और उल्लास लेकर आई संबल योजना की राशि प्रदेश के 9149 संबल हितग्राहियों को मिली 203 करोड़ रुपए अनुग्रह सहायता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनकल्याण योजना (संबल) 2.0 के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री […]

पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा ने कर दिया बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा ने कर दिया बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी UNN: पंजाब में विधानसभा चुनाव का समय पास आ रहा है। ऐसे में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और अपनी-अपनी तैयारियों को तेज कर रहे हैं। […]