madhya pradesh indore hotel esencia

Madhya Pradesh#Indore – इंदौर में और एक फाइव स्टार होटल एसेंशिया होटल एंड रिसोर्ट का शुभारंभ

 

 इंदौर में और एक फाइव स्टार होटल एसेंशिया होटल एंड रिसोर्ट का शुभारंभ

इंदौर स्वच्छता में पूरे देश में नंबर वन हांसिल करते हुए तेजी से विस्तार लेने वाले इंदौर शहर के पायदान पर आज एक और फाइव स्टार होटल का नाम एसेंशिया होटल एंड रिसोर्ट के रूप में जुड़ने जा रहा है। शहर के मध्य पीपल्याहाना एवं बंगाली ब्रिज के बीच रिंग रोड के वर्ल्ड कप स्क्वेयर पर मौजूद 108 कमरे की विशाल एसेंशिया होटल में फाइव स्टार की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। एसेंशिया होटल्स एंड रिसोर्ट के प्रबंध निदेशक जेवियर फुटाडों एवं श्रीमती सविता डासिल्वा तथा सीईओ मोहम्मद परवेज ने बताया कि अग्निबाण समूह द्वारा निर्मित इस होटल में विशाल रेस्टोरेंट्स, लकजरी बैंक्वेट, माडर्न कार्पोरेट मीटिंग्स हॉल के साथ ही खूबसूरत गार्डन लॉन भी मौजूद है। होटल में विशाल पार्किंग सुविधा के साथ ही बेहतरीन रेस्टोरेंट की श्रृंखला तो है ही साथ ही शहर का सबसे बड़ा स्वीमिंगपुल और पुल पार्टी के लिए पुल डेक भी मौजूद है। इंदौरियों की हर जरूरत को पूरा करने के लिए कई मोटिंग रूम और जिम भी बनाए गए हैं। आतिथ्य सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला पेश करते हुए एसेंशिया होटल शहर की जरूरतों के मान से जहां कमरों को संख्या बढ़ाएगा, वहीं वर्तमान में मौजूद 108 कमरों में 8 लक्जरी सुइट भी बनाए गए हैं। होटल को रिसोर्ट का रूप देने के लिए अगले चरण में कई वेडिंग कॉटेज भी एवं एक विशाल कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा। स्टार होटल के संचालन अनुभवी एसेंशिया ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्रीमती सविता डासिल्वा और जेवियर
फुटादों वर्तमान में गोवा में जहां विश्व विख्यात हॉलिडे इन रिसोर्ट का संचालन कर रहे हैं, वहाँ आगामी होटल चेन में ग्रुप द्वारा उदयपुर, पुणे और चेन्नई में एक साथ तीन और होटलों की श्रृंखला शुरू की जाएगी। स्वाद के लिये विख्यात इंदौर शहर की फुड क्वालिटी की चुनौतियों को पूरा करने के लिए देशभर के चुनिंदा कुक और शेफ बुलाए गए हैं, जिससे शहर नए स्वादों से रूबरू हो सकेगा। एसेंशिया ग्रुप लगातार सर्वे के बाद इंदौर शहर को बेहतरीन सेवाएं देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]

मध्यप्रदेश को देश में आईटी और सेवा क्षेत्र का बनायेंगे अग्रणी केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्यप्रदेश को देश में आईटी और सेवा क्षेत्र का बनायेंगे अग्रणी केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में समग्र इको सिस्टम को मिलेगी नई गति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्माणाधीन आईटी पार्क-3 का किया निरीक्षण Bhopal : मध्यप्रदेश को आईटी और सेवा क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनाने के […]