अखबारी कागज के दाम 175% तक बढ़े - Update Now News

अखबारी कागज के दाम 175% तक बढ़े

 

Mumbai: अखबारों के सामने कागज की कम उपलब्धता और ऊंचे दाम का संकट तो है ही, इसके साथ-साथ अखबार की तीन और प्रमुख लागत- छपाई में इस्तेमाल होने वाली इंक, प्लेट और डिस्ट्रीब्यूशन के दामों में भी काफी ज्यादा इजाफा हो गया है। इतना ही नहीं, बीते दो सालों में समुद्री मालभाड़ा की दरें भी चार गुना तक बढ़ गई हैं। नेचुरल गैस-कोयले की कीमतों में उछाल से भी अखबारी कागज मिलों पर दबाव बढ़ा है। इस सबके बावजूद, देश में आज भी अखबारों की कीमत दुनिया के प्रमुख देशों से बेहद कम है। अमेरिका में जहां अखबार करीब 7800 रुपए महीने की कीमत पर मिल रहे हैं, वहीं भारत में आज भी अखबारों की औसत कीमत लगभग 150 से 250 रुपए महीना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव – वी की 5G सेवाएँ उज्जैन, ओंकारेश्वर, देपालपुर, महेश्वर, बाग धार, हतोद, बेटमा, खजुराहो, सीहोर और कोठरी कलां में शुरू हुईं – भारत के सबसे पवित्र आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को मिलेगी हाई-स्पीड […]

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर वित्तीय, डिजिटल और टेक्नोलॉजी कौशल को आवश्यक जीवन कौशल बनाने पर दिया ज़ोर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर वित्तीय, डिजिटल और टेक्नोलॉजी कौशल को आवश्यक जीवन कौशल बनाने पर दिया ज़ोर Mumbai: भारत युवा आबादी के लिहाज़ से विश्व में सबसे आगे है। फिर भी, हर साल लाखों युवा भारतीयों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह नहीं होता कि रोज़गार कैसे […]