ओडिशा, केरल, उत्तराखंड की 3 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 31 मई को - Update Now News

ओडिशा, केरल, उत्तराखंड की 3 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 31 मई को

 

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि ओडिशा, केरल और उत्तराखंड की तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 31 मई को होंगे और मतगणना 3 जून को होगी। ये तीन विधानसभा क्षेत्र हैं ओडिशा में ब्रजराजनगर, केरल में थ्रीक्काकारा और उत्तराखंड में चंपावत। आयोग की घोषणा में कहा गया है कि आदर्श आचार संहिता उन जिलों में तत्काल प्रभाव से लागू होगी, जहां के विधानसभा क्षेत्र या उसके किसी हिस्से में उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार, गजट अधिसूचना जारी करने की तिथि 4 मई, नामांकन की अंतिम तिथि 11 मई, नामांकन की जांच की तिथि 12 मई, उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 16 मई होगी, जबकि ब्रजराजनगर और चंपावत में नामांकन वापस लेने की तिथि 17 मई होगी, क्योंकि 16 मई को सार्वजनिक अवकाश (बौद्ध पूर्णिमा) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

होर्मुज पार कर रहा एक ओर भारत का सुपर टैंकर! 45000 टन भरा है एलपीजी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱होर्मुज पार कर रहा एक ओर भारत का सुपर टैंकर! 45000 टन भरा है एलपीजी भारत के कम से कम 14 जहाज फारस की खाड़ी में हैं लंगर डाले खड़े नई दिल्ली । ईरान युद्ध और होर्मुज बंद होने की वजह से देश में एलपीजी गैस की किल्लत हो रही […]

दिल्ली में जज ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली में जज ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस नई दिल्ली । दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में शनिवार को एक जज ने आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा कडक़डड़ूमा अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के रूप में कार्यरत थे। वे […]