चेतक एक्सप्रेस से राहुल गांधी दिल्ली से उदयपुर के लिए हुए रवाना - Update Now News

चेतक एक्सप्रेस से राहुल गांधी दिल्ली से उदयपुर के लिए हुए रवाना

 

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चिंतन शिविर में राजस्थान के उदयपुर पहुंचने के लिए चेतक एक्सप्रेस से दिल्ली से उदपुर के लिए शाम 7:30 बजे रवाना हो गए। कांग्रेस पार्टी की ओर से चेतक एक्सप्रेस में दो कोच बुक कराए गए थे। इन दोनों आरक्षित बोगियों पर ‘पार्टी कोच लिखा गया था। इस ट्रेन में राहुल गांधी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्वोत्तर प्रभारी अजॉय कुमार, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास, हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी समेत करीब 70 नेता दिल्ली से उदयपुर के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार रात भर का सफर होने के कारण राहुल गांधी ने ट्रेन से सफर करने का फैसला किया है। करीब 744 किलोमीटर की इस यात्रा में 12 घंटे का समय लगेगा। इस दौरान ट्रेन 20 स्टेशनों पर रुकते हुए उदयपुर पहुंचेगी। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस द्वारा कई स्टेशनों पर कार्यकर्ताओं की ओर से राहुल गांधी का स्वागत भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर 42 रुपए महंगा, 5 किलो वाले के भी बढ़े भाव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर 42 रुपए महंगा, 5 किलो वाले के भी बढ़े भाव – 1 जून से लागू हुई नई दरें, दिल्ली में 3,113.50 रुपए पहुंचा दाम नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने 1 जून से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों […]

ग्रीष्मावकाश में युवा वकीलों को पक्ष रखने का मिलेगा मौका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ग्रीष्मावकाश में युवा वकीलों को पक्ष रखने का मिलेगा मौका -सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर अधिवक्ताओं पर लगाई रोक -जस्टिस विक्रम नाथ बोले- छुट्टियों के दौरान केवल एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड और जूनियर वकील ही रख सकेंगे दलीलें नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीष्मावकाश के दौरान सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला […]