रूसी किशोरी से दुष्कर्म : गोवा पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालेगी - Update Now News

रूसी किशोरी से दुष्कर्म : गोवा पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालेगी

 

पणजी। एक रूसी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में गोवा पुलिस अपने कर्नाटक समकक्ष से आरोपी रवि लमानी का आपराधिक रिकॉर्ड मांगेगी। यह घटना 6 मई को एक रिसॉर्ट में हुई थी, जहां आरोपी रवि लमानी (28) रूम अटेंडेंट के रूप में काम कर रहा था। उसने 12 वर्षीय रूसी लड़की से दुष्कर्म किया। पेरनेम थाने के पुलिस निरीक्षक विक्रम नाइक ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी रवि लमानी को पेरनेम पुलिस की एक टीम ने 10 मई को कर्नाटक के गडग से गिरफ्तार किया था। यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है, विक्रम नाइक ने कहा कि उसके खिलाफ पेरनेम पुलिस स्टेशन में यह पहला मामला दर्ज है, हालांकि वे कर्नाटक पुलिस से रिपोर्ट मांगेंगे। उन्होंने कहा, “हम निश्चित रूप से गडग-कर्नाटक पुलिस से संपर्क करेंगे, ताकि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड का पता लगाया जा सके।” घटना के बाद लमानी अपने पैतृक शहर भाग गया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रिसॉर्ट में उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। गोवा पुलिस ने बताया कि घटना होने से पहले पीड़िता की मां अपनी बेटी को रिसॉर्ट में अकेली छोड़कर बाजार गई हुई थी। पेरनेम पुलिस ने लमानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) आईपीसी, गोवा बाल अधिनियम की धारा 8 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

×
Date : 13 May 2022 Posted By : EDITOR
रूसी किशोरी से दुष्कर्म : गोवा पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालेगी
News Image

 

पणजी। एक रूसी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में गोवा पुलिस अपने कर्नाटक समकक्ष से आरोपी रवि लमानी का आपराधिक रिकॉर्ड मांगेगी। यह घटना 6 मई को एक रिसॉर्ट में हुई थी, जहां आरोपी रवि लमानी (28) रूम अटेंडेंट के रूप में काम कर रहा था। उसने 12 वर्षीय रूसी लड़की से दुष्कर्म किया। पेरनेम थाने के पुलिस निरीक्षक विक्रम नाइक ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी रवि लमानी को पेरनेम पुलिस की एक टीम ने 10 मई को कर्नाटक के गडग से गिरफ्तार किया था। यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है, विक्रम नाइक ने कहा कि उसके खिलाफ पेरनेम पुलिस स्टेशन में यह पहला मामला दर्ज है, हालांकि वे कर्नाटक पुलिस से रिपोर्ट मांगेंगे। उन्होंने कहा, "हम निश्चित रूप से गडग-कर्नाटक पुलिस से संपर्क करेंगे, ताकि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड का पता लगाया जा सके।" घटना के बाद लमानी अपने पैतृक शहर भाग गया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रिसॉर्ट में उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। गोवा पुलिस ने बताया कि घटना होने से पहले पीड़िता की मां अपनी बेटी को रिसॉर्ट में अकेली छोड़कर बाजार गई हुई थी। पेरनेम पुलिस ने लमानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) आईपीसी, गोवा बाल अधिनियम की धारा 8 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]