युवा कांग्रेस ने भारत जोड़ो अभियान का आगाज किया - Update Now News

युवा कांग्रेस ने भारत जोड़ो अभियान का आगाज किया

नई दिल्ली । भारतीय युवा कांग्रेस ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव क्रांति भारत जोड़ो अभियान की शुरुआत की। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इस अवसर पर देश भर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। रक्त दान शिविर, राजीव गांधी के जीवन पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी आदि। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारु ने भी इस मौके पर रक्त दान किया व उनके साथ- साथ अनेकों युवाओं ने उनका सहयोग किया। इस अवसर पर श्रीनिवास ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सोच एक क्रांतिकारी सोच थी जिसने युवा भारत की नीव रखी। आज हम जिस डिजिटल क्रांति के दौर में हैं उसकी बुनियाद देश में राजीव गांधी ने रखी थी। राजीव गांधी ने ही उम्र सीमा कम करके युवाओं को वोटिंग की ताकत दी। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने भारत को जोड़ने की शुरुआत के तहत एक नई क्रांति का आगाज किया है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान बापू ने गांवों की मजबूती का सपना देखा था, उस सपने को पूरा किया- राजीव गांधी ने। पंचायती राज के जरिए उन्होंने अधिकार और ताकत गांवों की चौखट पर लाकर रख दिए। देश में जब अस्थिरता का माहौल आया; पंजाब से लेकर असम तक असंतोष पनपा, तो राजीव गांधी ने बापू के मार्ग पर चलते हुए शांति समझौतों के जरिए देश को एक रखा। राजीव जी जो कर गए देश के लिए, वो विरले ही कर पाएंगे।

×
Date : 22 May 2022 Posted By : EDITOR
युवा कांग्रेस ने भारत जोड़ो अभियान का आगाज किया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]