इटली सरकार माफिया से छुड़ाए ठिकानों में यूक्रेन के लोगों को दे रहे शरण - Update Now News

इटली सरकार माफिया से छुड़ाए ठिकानों में यूक्रेन के लोगों को दे रहे शरण

 

इटली में कभी माफिया और अपराध के ठिकाने अब यूक्रेन से आए लोगों के सेफ हाउस बन रहे हैं। रूस-यूक्रेन जंग से विस्थापित हुए करीब 60 हजार यूक्रेनी नागरिकों ने इटली से शरण मांगी है। इससे निपटने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए इटली सरकार ने इनोवेटिव पहल की है। सरकार माफियाओं से छुड़ाई गई प्रोपर्टी में यूक्रेन से आए शरणार्थियों को पनाह दे रही है। मार्च में इस योजना की घोषणा की गई थी। पिछले 40 साल में इटली ने माफिया की 36 हजार से अधिक संपत्तियां जब्त की हैं। अकेले 2021 में ही संगठित अपराधियों की 16 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। इसमें आलीशन बंगलों से लेकर अपार्टमेंट, अंडरग्राउंड गैरेज से लेकर एग्रीकल्चर लैंड तक शामिल है। इस संपत्ति का प्रबंधन चुनौतीपूर्ण है। इसके रखरखाव की लागत का बोझ पूरी तरह से स्थानीय सरकार पर डाल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी […]