77 दिनों से जेल में बंद झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल को नहीं मिली जमानत, अगली सुनवाई 3 अगस्त को - Update Now News

77 दिनों से जेल में बंद झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल को नहीं मिली जमानत, अगली सुनवाई 3 अगस्त को

 

रांची । मनरेगा की योजनाओं में घोटाले के जरिए अवैध कमाई और मनी लांड्रिंग मामले में 77 दिनों से न्यायिक हिरासत में बंद झारखंड की सीनियर आईएएस पूजा सिंघल को जमानत के लिए अभी और इंतजार करना होगा। मंगलवार को रांची में ईडी की विशेष अदालत में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उनके अधिवक्ता ने उन्हें जमानत देने की गुजारिश की, लेकिन ईडी ने इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए अदालत से वक्त देने की मांग की। इसपर अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 3 अगस्त मुकर्रर कर दी है। गौरतलब है कि बीते 6 मई को ईडी ने पूजा सिंघल के आवास और उनसे जुड़े दो दर्जन से भी ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके पति के सीए सुमन कुमार के ठिकानों से 19 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद किये गये थे। इस मामले में पूछताछ के बाद ईडी ने 11 मई को पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद ईडी ने उन्हें रिमांड पर लेकर कई दिनों तक पूछताछ की थी।

बाद में बीते 5 जुलाई को ईडी ने पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा, सीए सुमन सिंह, खूंटी जिला परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता रामविनोद सिन्हा, तत्कालीन सहायक अभियंता राजेंद्र जैन, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता जयकिशोर चौधरी, खूंटी विशेष प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शशि प्रकाश के खिलाफ भी मनी लाउंड्रिंग की धारा 3, 4 और पीसी एक्ट की संगत धाराओं के तहत 200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

होर्मुज पार कर रहा एक ओर भारत का सुपर टैंकर! 45000 टन भरा है एलपीजी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱होर्मुज पार कर रहा एक ओर भारत का सुपर टैंकर! 45000 टन भरा है एलपीजी भारत के कम से कम 14 जहाज फारस की खाड़ी में हैं लंगर डाले खड़े नई दिल्ली । ईरान युद्ध और होर्मुज बंद होने की वजह से देश में एलपीजी गैस की किल्लत हो रही […]

दिल्ली में जज ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली में जज ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस नई दिल्ली । दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में शनिवार को एक जज ने आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा कडक़डड़ूमा अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के रूप में कार्यरत थे। वे […]