पाकिस्तान से गुजरात आए 24 हिंदुओं को मिली भारतीय नागरिकता - Update Now News

पाकिस्तान से गुजरात आए 24 हिंदुओं को मिली भारतीय नागरिकता

 

अहमदाबादः गुजरात के राजकोट जिले के प्राधिकारियों ने कम से कम 24 पाकिस्तानी शरणार्थियों को शु्क्रवार को भारतीय नागरिकता प्रदान की, जिनमें अधिकतर हिंदू हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आधिकारिक बयान के मुताबिक, गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने 24 शरणार्थियों को नगारिकता का प्रमाण पत्र सौंपा, जो कई साल पहले पाकिस्तान से राजकोट आए थे।
बयान के मुताबिक, देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है और इस अवसर पर राजकोट कलेक्ट्रेट में इन शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। शरणार्थियों ने इस मौके पर सांघवी को धन्यवाद ज्ञापित किया। बुजुर्ग महिला वलभाई नामोड़ी ने बताया कि वह इस पल का वर्षों से इंतजार कर रही थी और अंतत: उनके संयम का फल मिला है। इस दौरान वह अपने आंसू रोक नहीं सकीं। विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के लिये पढ़ाई कर रही एक युवती केसरबेन शंकरचंद ने नागरिकता के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया।
शंकरचंद ने मंत्री से कहा, ‘‘मेरा परिवार गत 16 साल से भारतीय नागरिकता का इंतजार कर रहा था। हालांकि, मैं विमानन क्षेत्र के पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रही हूं, मुझे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, क्योंकि मैं भारतीय नागरिक नहीं थी। अब मैं आधिकारिक रूप से भारतीय नागरिक बन गई हूं। मुझे भरोसा है कि मैं अपने सपनों को पूरा कर सकूंगी। ” गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नागरिकता अधिनियम के संशोधन किया है जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू सहित धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए भारतीय नगारिक प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या UNN: पाकिस्तान की लोकप्रिय TikTok स्टार शमसू बीबी उर्फ आयशा गिलामाना की टैक्सिला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 14 अगस्त को बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की, जिसमें गोली उनके गले में […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]