पाकिस्तान से गुजरात आए 24 हिंदुओं को मिली भारतीय नागरिकता - Update Now News

पाकिस्तान से गुजरात आए 24 हिंदुओं को मिली भारतीय नागरिकता

अहमदाबादः गुजरात के राजकोट जिले के प्राधिकारियों ने कम से कम 24 पाकिस्तानी शरणार्थियों को शु्क्रवार को भारतीय नागरिकता प्रदान की, जिनमें अधिकतर हिंदू हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आधिकारिक बयान के मुताबिक, गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने 24 शरणार्थियों को नगारिकता का प्रमाण पत्र सौंपा, जो कई साल पहले पाकिस्तान से राजकोट आए थे।
बयान के मुताबिक, देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है और इस अवसर पर राजकोट कलेक्ट्रेट में इन शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। शरणार्थियों ने इस मौके पर सांघवी को धन्यवाद ज्ञापित किया। बुजुर्ग महिला वलभाई नामोड़ी ने बताया कि वह इस पल का वर्षों से इंतजार कर रही थी और अंतत: उनके संयम का फल मिला है। इस दौरान वह अपने आंसू रोक नहीं सकीं। विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के लिये पढ़ाई कर रही एक युवती केसरबेन शंकरचंद ने नागरिकता के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया।
शंकरचंद ने मंत्री से कहा, ‘‘मेरा परिवार गत 16 साल से भारतीय नागरिकता का इंतजार कर रहा था। हालांकि, मैं विमानन क्षेत्र के पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रही हूं, मुझे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, क्योंकि मैं भारतीय नागरिक नहीं थी। अब मैं आधिकारिक रूप से भारतीय नागरिक बन गई हूं। मुझे भरोसा है कि मैं अपने सपनों को पूरा कर सकूंगी। ” गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नागरिकता अधिनियम के संशोधन किया है जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू सहित धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए भारतीय नगारिक प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान बनाई गई है।

×
Date : 13 August 2022 Posted By : EDITOR
पाकिस्तान से गुजरात आए 24 हिंदुओं को मिली भारतीय नागरिकता
News Image

अहमदाबादः गुजरात के राजकोट जिले के प्राधिकारियों ने कम से कम 24 पाकिस्तानी शरणार्थियों को शु्क्रवार को भारतीय नागरिकता प्रदान की, जिनमें अधिकतर हिंदू हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आधिकारिक बयान के मुताबिक, गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने 24 शरणार्थियों को नगारिकता का प्रमाण पत्र सौंपा, जो कई साल पहले पाकिस्तान से राजकोट आए थे।
बयान के मुताबिक, देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है और इस अवसर पर राजकोट कलेक्ट्रेट में इन शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। शरणार्थियों ने इस मौके पर सांघवी को धन्यवाद ज्ञापित किया। बुजुर्ग महिला वलभाई नामोड़ी ने बताया कि वह इस पल का वर्षों से इंतजार कर रही थी और अंतत: उनके संयम का फल मिला है। इस दौरान वह अपने आंसू रोक नहीं सकीं। विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के लिये पढ़ाई कर रही एक युवती केसरबेन शंकरचंद ने नागरिकता के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया।
शंकरचंद ने मंत्री से कहा, ‘‘मेरा परिवार गत 16 साल से भारतीय नागरिकता का इंतजार कर रहा था। हालांकि, मैं विमानन क्षेत्र के पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रही हूं, मुझे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, क्योंकि मैं भारतीय नागरिक नहीं थी। अब मैं आधिकारिक रूप से भारतीय नागरिक बन गई हूं। मुझे भरोसा है कि मैं अपने सपनों को पूरा कर सकूंगी। '' गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नागरिकता अधिनियम के संशोधन किया है जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू सहित धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए भारतीय नगारिक प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]