बिहार में दोबारा आ गया है जंगलराज, दाना डालकर फंसाते हैं केजरीवाल : भाजपा - Update Now News

बिहार में दोबारा आ गया है जंगलराज, दाना डालकर फंसाते हैं केजरीवाल : भाजपा

नई दिल्ली । भाजपा ने महागठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद बिहार में बढ़ी आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया है कि राज्य में दोबारा से जंगलराज आ गया है। नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘रेवड़ी कल्चर’ पर भी निशाना साधते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री दाना डाल कर फंसाते हैं। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बिहार की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए यह आरोप लगाया कि पूरे बिहार में चोरी, स्नैचिंग, हत्या, दुष्कर्म, लूट का तांडव मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगल राज दोबारा आ गया है। पात्रा ने कहा कि लालू यादव के सरकार के दौर में जंगलराज शब्द को गढ़ने वाले ही नीतीश कुमार थे और आज वही नीतीश कुमार उन्हीं के साथ हैं।
पात्रा ने हाल के दिनों में बिहार में घटी आपराधिक घटनाओं की फेहरिस्त बताते हुए कहा कि पश्चिम चंपारण जिले में 12 वर्षीय किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म हुआ, मुजफ्फरपुर में एक व्यवसायी के घर में दिन-दहाड़े लूट और आभूषण दुकानों में चोरी हुई। नरकटियागंज में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई। 10 अगस्त को बिहार के जमुई में एक पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दी गई। 11 अगस्त को गोपालगंज में एक और पत्रकार की हत्या कर दी गई और बेतिया के एक पुजारी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई।
उन्होंने आगे कहा कि 11 अगस्त को ही पटना के एक कार शोरूम में बहुत बड़ी लूट हुई और इसी दिन छपरा में जहरीली शराब के सेवन के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। छपरा में इससे पहले 13 लोगों की जहरीली शराब के कारण मुत्यु हुई थी और नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में 10 लोगों की मौत हुई थी।
पात्रा ने पटना सिटी सहित राज्य के अन्य जिलों में हुई कई आपराधिक वारदातों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है और ऐसे में यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि ‘जंगलराज रिटर्न्‍स’।

×
Date : 13 August 2022 Posted By : EDITOR
बिहार में दोबारा आ गया है जंगलराज, दाना डालकर फंसाते हैं केजरीवाल : भाजपा
News Image

नई दिल्ली । भाजपा ने महागठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद बिहार में बढ़ी आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया है कि राज्य में दोबारा से जंगलराज आ गया है। नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'रेवड़ी कल्चर' पर भी निशाना साधते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री दाना डाल कर फंसाते हैं। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बिहार की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए यह आरोप लगाया कि पूरे बिहार में चोरी, स्नैचिंग, हत्या, दुष्कर्म, लूट का तांडव मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगल राज दोबारा आ गया है। पात्रा ने कहा कि लालू यादव के सरकार के दौर में जंगलराज शब्द को गढ़ने वाले ही नीतीश कुमार थे और आज वही नीतीश कुमार उन्हीं के साथ हैं।
पात्रा ने हाल के दिनों में बिहार में घटी आपराधिक घटनाओं की फेहरिस्त बताते हुए कहा कि पश्चिम चंपारण जिले में 12 वर्षीय किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म हुआ, मुजफ्फरपुर में एक व्यवसायी के घर में दिन-दहाड़े लूट और आभूषण दुकानों में चोरी हुई। नरकटियागंज में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई। 10 अगस्त को बिहार के जमुई में एक पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दी गई। 11 अगस्त को गोपालगंज में एक और पत्रकार की हत्या कर दी गई और बेतिया के एक पुजारी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई।
उन्होंने आगे कहा कि 11 अगस्त को ही पटना के एक कार शोरूम में बहुत बड़ी लूट हुई और इसी दिन छपरा में जहरीली शराब के सेवन के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। छपरा में इससे पहले 13 लोगों की जहरीली शराब के कारण मुत्यु हुई थी और नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में 10 लोगों की मौत हुई थी।
पात्रा ने पटना सिटी सहित राज्य के अन्य जिलों में हुई कई आपराधिक वारदातों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है और ऐसे में यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि 'जंगलराज रिटर्न्‍स'।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]