पाकिस्तान में दो सड़क हादसों में 28 की मौत, 26 जख्मी - Update Now News

पाकिस्तान में दो सड़क हादसों में 28 की मौत, 26 जख्मी

 

कराचीः पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत में मंगलवार को हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग जख्मी हो गए। बचाव कर्मियों ने बताया कि पंजाब प्रांत में मुल्तान-सुक्कूर राजमार्ग (एम-5) पर एक यात्री बस और एक तेल टैंकर के बीच टक्कर होने से कम से कम 20 लोगों की जलकर मौत हो गई और छह अन्य जख्मी हो गए। मुल्तान के उपायुक्त ताहिर वट्टू ने बताया, “ एक यात्री बस लाहौर से कराची जा रही थी और सुक्कुर के पास जलालपुर पीरवाला इंटरचेंज पर उसने पीछे से एक तेल के टैंकर को टक्कर मार दी। बस का चालक सो गया था जिस वजह से यह हादसा हुआ।”उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई और इस वजह से 20 लोगों की मौके ही मौत हो गई, क्योंकि वे बस में फंस गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, आग में झुलस गए छह यात्रियों को तथा शवों को मुल्तान के निश्तार अस्पताल भेजा गया है। निश्तार अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमजद चांडियो ने कहा कि मृतकों की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण की प्रक्रिया की जा रही है और घायलों का इलाज किया जा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मैं हादसे में 20 लोगों की जान जाने की खबर से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।” दूसरा हादसा सिंध प्रांत के सुक्कुर जिले के रोहरी में हुआ जहां एक बस राजमार्ग पर पलटकर एक गड्ढे में गिर गई। दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। रोहरी राजमार्ग कराची को मुल्क के बाकी के हिस्सों से जोड़ता है। बचाव कर्मियों के अनुसार, बस स्वात से कराची जा रही थी, और चालक बस को मोड़ने के दौरान उस पर से नियंत्रण खो बैठा और यह पलट गई और एक गहरे गड्ढे में गिर गई। स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठन ईधी सेंटर के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घायलों को रोहरी तालुका अस्पताल ले जाया गया है जहां आपात स्थिति घोषित कर दी गई।

×
Date : 17 August 2022 Posted By : EDITOR
पाकिस्तान में दो सड़क हादसों में 28 की मौत, 26 जख्मी
News Image

 

कराचीः पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत में मंगलवार को हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग जख्मी हो गए। बचाव कर्मियों ने बताया कि पंजाब प्रांत में मुल्तान-सुक्कूर राजमार्ग (एम-5) पर एक यात्री बस और एक तेल टैंकर के बीच टक्कर होने से कम से कम 20 लोगों की जलकर मौत हो गई और छह अन्य जख्मी हो गए। मुल्तान के उपायुक्त ताहिर वट्टू ने बताया, “ एक यात्री बस लाहौर से कराची जा रही थी और सुक्कुर के पास जलालपुर पीरवाला इंटरचेंज पर उसने पीछे से एक तेल के टैंकर को टक्कर मार दी। बस का चालक सो गया था जिस वजह से यह हादसा हुआ।”उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई और इस वजह से 20 लोगों की मौके ही मौत हो गई, क्योंकि वे बस में फंस गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, आग में झुलस गए छह यात्रियों को तथा शवों को मुल्तान के निश्तार अस्पताल भेजा गया है। निश्तार अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमजद चांडियो ने कहा कि मृतकों की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण की प्रक्रिया की जा रही है और घायलों का इलाज किया जा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मैं हादसे में 20 लोगों की जान जाने की खबर से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।'' दूसरा हादसा सिंध प्रांत के सुक्कुर जिले के रोहरी में हुआ जहां एक बस राजमार्ग पर पलटकर एक गड्ढे में गिर गई। दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। रोहरी राजमार्ग कराची को मुल्क के बाकी के हिस्सों से जोड़ता है। बचाव कर्मियों के अनुसार, बस स्वात से कराची जा रही थी, और चालक बस को मोड़ने के दौरान उस पर से नियंत्रण खो बैठा और यह पलट गई और एक गहरे गड्ढे में गिर गई। स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठन ईधी सेंटर के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घायलों को रोहरी तालुका अस्पताल ले जाया गया है जहां आपात स्थिति घोषित कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते

📰 Generate e-Paper Clip शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते हैदराबाद : अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नकली संसद लगाई। वे उसके ही पीएम बन जाते तो सोनिया […]

मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

📰 Generate e-Paper Clip मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर, नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने वाला है। इसके साथ भारी बारिश और 120 किली प्रति घंटे तक की रफ्तार […]