Baljeet Singh Chouhan SC ST Cell BJP

Madhya Pradesh: “संविधान गौरव यात्रा” से बताएंगे संविधान का महत्व

 

“संविधान गौरव यात्रा” से बताएंगे संविधान का महत्व

· 27 नवंबर को “संविधान गौरव यात्रा” का आयोजन
· बाबा साहेब आंबेडकर जन्मभूमि महू से प्रारम्भ होगी तथा भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल पर होगा समापन
· यात्रा में 200 कारों में लगभग 800 कार्यकर्ता होंगे शामिल

इंदौर : संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से “संविधान गौरव यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा संविधान दिवस के अगले दिन दिनांक 27 नवंबर को बाबा साहब अंबेडकर की जन्मभूमि महू से सुबह 7:00 बजे प्रारंभ होगी तथा इंदौर देवास सीहोर होते हुए भोपाल शाम 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेगी जहां समापन कार्यक्रम रखा गया है। यात्रा को सुबह 7 बजे से सफाई कर्मियों द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री व यात्रा संयोजक श्री बलजीत सिंह चौहान जी ने बताया कि इस यात्रा के जरिए हम लोगों को बताएंगे की भारतीय संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का धर्मग्रंथ और इसी‍ किताब से भारतीय लोकतंत्र संचालित होता है। हमारे देश का संविधान हम सभी के लिए गौरव की बात है। इसके अलावा इस यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हितों में किए गए कार्यों का विशेष रूप वर्णन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 को पूर्ण हो गया था पर कांग्रेस शासन में कभी इस दिन को संविधान दिवस के रूप में नहीं मनाया था। 2015 में भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को इस दिन का महत्व समझाने के लिए इसे संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।
इस यात्रा में करीब 200 कारों में लगभग 800 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अलावा बाबा साहब अंबेडकर की संविधान लिखते हुए झांकी के माध्यम से और प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संविधान को प्रणाम करती हुई खूबसूरत चित्र के माध्यम से दिखाया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के पंचतीर्थ तथा अनेक कार्य को भी दर्शाया जाएगा। यात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे किसी भी अन्य व्यक्ति को इस यात्रा की वजह से किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
इस भव्य यात्रा का समापन शाम 6:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री हितानंद शर्मा जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री वीडी शर्माजी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्ययक्ष माननीय श्री अध्यक्ष कैलाश जाटवजी, देवास-शाजापुर के सांसद और पूर्व न्यायाधीश महेन्द्र सोलंकी जी भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग तथा इंडो-जर्मन एग्रीवोल्टाइक परियोजना मिलकर करेंगे काम प्रदेश में एग्री सौर पीवी के विकास में जर्मन कम्पनी जीआईजेड करेगी सहयोग भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा […]

The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन • 12 से 21 जून तक एशियाई व्यंजनों की खास पेशकश, लाइव काउंटर्स होंगे आकर्षण इंदौर : अगर एक ही शाम में थाईलैंड की ताज़गी, वियतनाम की सादगी, चीन के पारंपरिक स्वाद और जापानी व्यंजनों […]