दिल्ली में 2 ड्रग गिरोह का पदार्फाश, डेढ़ करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त - Update Now News

दिल्ली में 2 ड्रग गिरोह का पदार्फाश, डेढ़ करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार को कहा कि उन्होंने दो अलग-अलग गिरोहों के पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनसे 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की 1,307 ग्राम हेरोइन जब्त की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत पकड़ा गया है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें ड्रग गिरोह के बारे में गुप्त सूचना मिली थी और आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। अधिकारी ने कहा, “हमने सुनील को जीटी रोड, मंगल बाजार, दिलशाद गार्डन से पकड़ा। उसके कब्जे से कुल 362 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। हमने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और अन्य को पकड़ने के लिए जांच शुरू की। सुनील ने पुलिस को इलाके के सक्रिय नशा गिरोह के बारे में बताया कि वह अपने साले प्रेम उर्फ आकाश और विकास से नशीला पदार्थ खरीदता था और नंद नगरी में छोटे-छोटे पाउच में बेचता था। पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने हेरोइन रॉकी और उसकी मां भारती से खरीदी थी। पुलिस ने छापेमारी कर भारती को गिरफ्तार कर उसके पास से हेरोइन बरामद की। वह मादक पदार्थो की तस्करी के दर्जनों मामलों में शामिल पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश प्रदेश का समृद्ध किसान ही विकसित भारत के निर्माण में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव “किसान कल्याण वर्ष” में मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र में ले जाएंगे नई ऊंचाइयों तक सच्चा वादा और पक्का काम, यही हमारी सरकार […]

आप में बड़ा सियासी भूचाल: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आप में बड़ा सियासी भूचाल: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल – 22 दिन में आप में टूट, दो-तिहाई सांसदों ने किया बीजेपी में विलय का ऐलान, आप को झटका – घायल हूं, इसलिए घातक हूं” : राघव चड्ढा – ईडी कार्रवाई के बीच अशोक मित्तल का […]