मेरे खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप साबित हुए, तो फांसी पर लटक जाऊंगा: डब्ल्यूएफआई प्रमुख - Update Now News

मेरे खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप साबित हुए, तो फांसी पर लटक जाऊंगा: डब्ल्यूएफआई प्रमुख

नई दिल्ली | भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने बुधवार को शीर्ष भारतीय पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज कर दिया जिन्होंने उनके और महासंघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि “अगर मेरे खिलाफ आरोप साबित हुए तो मैं खुद फांसी लगा लूंगा।” इससे पहले, बुधवार को स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। शरण ने यहां संवाददाताओं से कहा, जब मुझे पता चला कि पहलवान विरोध कर रहे हैं तो मुझे नहीं पता था कि आरोप क्या हैं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने कहा, “यह मेरे खिलाफ साजिश है और इसमें एक बड़े उद्योगपति का हाथ है। जब विनेश फोगाट हार गई थीं, तो मैं ही था जिसने उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “मैं खिलाड़ियों से बात करूंगा। मैं किसी भी तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं। यौन उत्पीड़न कभी नहीं हुआ। अगर एक भी एथलीट सामने आया और यह साबित कर दिया तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। 66 वर्षीय बृज भूषण ने यह भी कहा कि वह डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष का पद नहीं छोड़ेंगे। बृज भूषण ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि ये सभी आरोप को वह (विनेश) लिख कर मेरे पास भेज देंगी। मैं उनका जवाब दूंगा। बाकी की जांच सीबीआई या पुलिस द्वारा की जा सकती है। यह एक बहुत बड़ा आरोप है।

×
Date : 19 January 2023 Posted By : EDITOR
मेरे खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप साबित हुए, तो फांसी पर लटक जाऊंगा: डब्ल्यूएफआई प्रमुख
News Image

नई दिल्ली | भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने बुधवार को शीर्ष भारतीय पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज कर दिया जिन्होंने उनके और महासंघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि "अगर मेरे खिलाफ आरोप साबित हुए तो मैं खुद फांसी लगा लूंगा।" इससे पहले, बुधवार को स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। शरण ने यहां संवाददाताओं से कहा, जब मुझे पता चला कि पहलवान विरोध कर रहे हैं तो मुझे नहीं पता था कि आरोप क्या हैं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने कहा, "यह मेरे खिलाफ साजिश है और इसमें एक बड़े उद्योगपति का हाथ है। जब विनेश फोगाट हार गई थीं, तो मैं ही था जिसने उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "मैं खिलाड़ियों से बात करूंगा। मैं किसी भी तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं। यौन उत्पीड़न कभी नहीं हुआ। अगर एक भी एथलीट सामने आया और यह साबित कर दिया तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। 66 वर्षीय बृज भूषण ने यह भी कहा कि वह डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष का पद नहीं छोड़ेंगे। बृज भूषण ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि ये सभी आरोप को वह (विनेश) लिख कर मेरे पास भेज देंगी। मैं उनका जवाब दूंगा। बाकी की जांच सीबीआई या पुलिस द्वारा की जा सकती है। यह एक बहुत बड़ा आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]