‘महिला आरक्षण विधेयक संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित होंगे’, बंगाल सीएम शुभेंदु ने समर्थन की अपील की
‘महिला आरक्षण विधेयक संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित होंगे’, बंगाल सीएम शुभेंदु ने समर्थन की अपील की
कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को विश्वास जताया कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित विधेयक संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित होंगे। उन्होंने सभी सांसदों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विधेयकों का समर्थन करने की अपील की।
केंद्र सरकार ने 30 नवंबर से संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान वह 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए तीन विधेयक पेश करेगी। इनमें एक संविधान संशोधन विधेयक भी शामिल है। इन विधेयकों में प्रत्येक राज्य में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने का भी स्पष्ट उल्लेख है। मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जो लोग हमारी माताओं और बहनों के सशक्तीकरण के पक्ष में हैं, वे इन विधेयकों के समर्थन में मतदान करेंगे।
