श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर चीन में प्रदर्शित होगी इंग्लिश विंग्लिश - Update Now News

श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर चीन में प्रदर्शित होगी इंग्लिश विंग्लिश

 

Mumbai: श्रीदेवी की प्रतिष्ठित 2012 की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश को एक नया दर्शक वर्ग मिल गया है। गौरी शिंदे की फिल्म 24 फरवरी को चीन में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह बहुत ही महत्त्वपूर्ण तारीख है, क्योंकि इसी दिन श्रीदेवी की पांचवीं पुण्यतिथि है। गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म चीनी मुख्य भूमि पर 6,000 सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। 2012 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसका वल्र्ड प्रीमियर हुआ था, जहां इसे दर्शकों से पांच मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। दिवंगत श्रीदेवी की मुख्य भूमिका वाली, फिल्म इंग्लिश विंग्लिश ने व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ आलोचकों की प्रशंसा भी अर्जित की। 2022 में 10 साल पूरे कर चुकी इस फिल्म ने एक नया मुकाम हासिल किया है। फिल्म, जिसमें आदिल हुसैन, सुमित व्यास, प्रिया आनंद, सुलभा देशपांडे और फ्रांसीसी अभिनेता मेहदी नेब्बू ने भी मुख्य भूमिकाएँ निभाईं, अब चीनी थिएटर में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अक्षय कुमार और दिशा पाटनी लेकर आए ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ का नया धमाकेदार अवतार, वेलकम टू द जंगल का पार्टी एंथम हुआ रिलीज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अक्षय कुमार और दिशा पाटनी लेकर आए ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ का नया धमाकेदार अवतार, वेलकम टू द जंगल का पार्टी एंथम हुआ रिलीज Mumbai: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और यादगार गीतों में से एक अब नए अंदाज़ में लौट आया है। जंगली म्यूज़िक, जो टाइम्स म्यूज़िक का एक डिवीजन […]

मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत भारत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर #SumanKalyanpur का रविवार शाम को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन ने लाखों संगीत प्रेमियों को भावुक कर दिया है। अपने […]