महिला प्रीमियर लीग: आरसीबी ने बेन सॉयर को बनाया मुख्य कोच - Update Now News

महिला प्रीमियर लीग: आरसीबी ने बेन सॉयर को बनाया मुख्य कोच

 

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने पहले महिला प्रीमियर लीग के लिए बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के बेन सॉयर को मुख्य कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मालोलन रंगराजन को सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया है। आरसीबी के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन ने फ्रेंचाइजी के ट्विटर हैंडल के माध्यम से डब्ल्यूपीएल 2023 से पहले कोचिंग स्टाफ की घोषणा की। सॉयर 20 से अधिक वर्षों से महिला क्रिकेट में अग्रणी हैं। न्यूजीलैंड की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और द हंड्रेड में बर्मिघम फीनिक्स महिला टीम के वर्तमान मुख्य कोच हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के सहायक कोच के रूप में भी काम किया है और महिला बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। सॉयर्स और रंगराजन के अलावा, आरसीबी ने नागालैंड क्रिकेट एसोसिएशन के वर्तमान मुख्य कोच आरएक्स मुरली को अपने बल्लेबाजी कोच और भारत की पूर्व क्रिकेटर वनिता वीआर को स्काउट और फील्डिंग कोच के रूप में नामित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा फंडिंग और साझेदारी से लीग के वैश्विक विस्तार, बेहतर व्यावसायिक लाभ और डिजिटल नवाचार को मिलेगी गति कोलंबो, श्रीलंका: लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का छठा सीजन 10 जुलाई से शुरू होने […]

विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया बर्मिंघम: भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना […]