अतीक-अशरफ हत्या के बाद, आत्मसमर्पण खाली हाथ दबोचने पुलिसकर्मी ने , पूरे शहर छावनी में तब्दील - Update Now News

अतीक-अशरफ हत्या के बाद, आत्मसमर्पण खाली हाथ दबोचने पुलिसकर्मी ने , पूरे शहर छावनी में तब्दील

 

अतीक-अशरफ हत्या के बाद, आत्मसमर्पण खाली हाथ दबोचने पुलिसकर्मी ने , पूरे शहर छावनी में तब्दील

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद की बेखौफ अंजाद में हत्या कर दी गई। शनिवार देर रात अतीक और उसके भाई अशरफ को मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया था। हालांकि इस दौरान पर्याप्त सुरक्षा बल न होने के चलते तीन हत्यारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मीडिया और पुलिस के सामने ही कैमरे पर ये वारदात अंजाम दी गई। पुलिसकर्मियों के सामने ही पहले हत्यारे ने अतीक अहमद के सिर में हथियार सटाकर गोली मारी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने अतीक के हाथ में बंधी हथकड़ी को पकड़ा हुआ था। अतीक के जमीन पर गिरते ही तीन हमलावर ताबड़तोड़ फायररिंग करने लगे। फायरिंग शुरू होते ही सभी पुलिसकर्मी पहले तो जान बचाकर भागते देखे गए। इस दौरान एक बादको भी गोली लगी। साथ ही एक मीडियाकर्मी भी घायल हो गया।
पुलिस अलर्ट पर
माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद आजमगढ़ पुलिस अलर्ट पर है। एसएसपी आजमगढ़ अनुराग आर्य ने सभी थानों को अलर्ट किया है। जिले की संवेदनशील जगहों पर पुलिस तैनात की गई है। देर रात सड़क पर आजमगढ़ एसपी, सीओ समेत कई आला अधिकारी नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए नागपुर । बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर के रेशम बाग में 26 से 30 अप्रैल तक श्रीराम कथा कर रहे हैं। तभी धीरेंद्र शास्त्री और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव के बीच आस्था, अध्यात्म और विज्ञान को […]

पांच राज्यों के एग्जिट पोल—असम में भाजपा मजबूत, बंगाल में टीएमसी आगे, अन्य राज्यों में कड़ी टक्कर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पांच राज्यों के एग्जिट पोल—असम में भाजपा मजबूत, बंगाल में टीएमसी आगे, अन्य राज्यों में कड़ी टक्कर नई दिल्ली । पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल रुझानों ने राजनीतिक तस्वीर को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को असम में स्पष्ट […]