मप्र में चिटफंड कंपनियों से निवेशकों की राशि वापस दिलाने बनेगा विशेष सेल - Update Now News

मप्र में चिटफंड कंपनियों से निवेशकों की राशि वापस दिलाने बनेगा विशेष सेल

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में चिटफंड कंपनियों की गिरफ्त में आए आमजन को उनकी रकम वापस दिलाने के लिए पुलिस का विशेष सेल गठित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। इन कम्पनियों पर प्रभावी कार्यवाही और प्रभावित लोगों का पैसा लौटाने के काम की निगरानी के लिए पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष सेल गठित किया जाएगा। राज्य सरकार सुनिश्चित करेगी कि इन कम्पनियों के खिलाफ कार्यवाही हो और प्रभावित लोगों को उनका पैसा वापस मिले।
मुख्यमंत्री चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि ऑन लाइन गैम्बलिंग बड़ी समस्या है। वर्तमान में प्रदेश में जुआ अधिनियम 1876 लागू है। इसमें ऑन लाइन गैम्बलिंग के विरूद्ध कोई प्रावधान नहीं है। राज्य शासन ने वर्तमान जुआ अधिनियम के स्थान पर मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम 2023 बनाने का निर्णय लिया है। नए अधिनियम में ऑन लाइन गैम्बलिंग के विरूद्ध पर्याप्त प्रावधान शामिल किए जाएंगे, जिससे इन गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को दंडित किया जा सके।
–आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव – वी की 5G सेवाएँ उज्जैन, ओंकारेश्वर, देपालपुर, महेश्वर, बाग धार, हतोद, बेटमा, खजुराहो, सीहोर और कोठरी कलां में शुरू हुईं – भारत के सबसे पवित्र आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को मिलेगी हाई-स्पीड […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]