बजाज फाइनेंस ने एफडी की दरें बढ़ाकर 8.60% की - Update Now News

बजाज फाइनेंस ने एफडी की दरें बढ़ाकर 8.60% की

 

10 मई से लागू, बजाज फाइनेंस वरिष्ठ नागरिकों को 44 महीने की विशेष अवधि के लिए एफडी पर 8.60 फीसदी की ब्याज दरें ऑफर कर रही है
पुणे : भारत के अग्रणी और विभिन्न प्रकार की वित्तीय सेवाएं देने वाले समूहों में से एक बजाज फिनसर्व लिमिटेड की कर्ज प्रदान करने वाली इकाई बजाज फाइनेंस ने आज अपनी सावधि जमा (एफडी) दरों में 40 आधार अंकों तक की वृद्धि करने की घोषणा की. इससे वरिष्ठ नागरिकों के लिए 44 महीने की विशेष अवधि वाली एफडी के लिए दरें सालाना 8.60 फीसदी पर पहुंच गई हैं.
नई दरें 10 मई, 2023 से प्रभावी हैं. इन्हें 36 महीने से 60 महीने तक की परिपक्वता वाले डिपॉजिट्स के लिए 40 आधार अंकों तक बढ़ाया गया है. 60 वर्ष से कम आयु के जमा कर्ता अब सालाना 8.05 फीसदी तक ब्याज पा सकते हैं, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 8.30 फीसदी सालाना तक का ब्याज मिल सकता है. बजाज फाइनेंस एफडी पर संशोधित दरें 5 करोड़ रुपये तक के नए डिपॉजिट्स और परिपक्व हो रहे डिपॉजिट्स के नवीनीकरण पर लागू होंगी.बजाज फाइनेंस लिमिटेड के एक्सीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट- फिक्स्ड डिपॉजिट एंड इंवेस्टमेंट्स- सचिन सिक्का ने कहा, “ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फायदा एफडी को मिलने से यह निवेश का पसंदीदा विकल्प बन गई है. एफडी पर बजाज फाइनेंस की मुद्रास्फीति को मात देने वाली ब्याज दरें ग्राहकों को एक सुरक्षित निवेश विकल्प प्रदान करती हैं और उन्हें डिपॉजिट्स पर ज्यादा रिटर्न कमा पाने में सक्षम बनाती हैं. जमाकर्ता हमारे डिजिटल माध्यमों के जरिए कुछ ही मिनटों में एफडी करा सकते हैं. डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया एफडी को बेहद सुविधाजनक और तेज बनाती है.”बजाज फाइनेंस देश के बड़े वित्तीय संस्थानों में सबसे बेहतर दरों में से एक की पेशकश कर रही है. इसकी डिजिटल सेवाएं निवेशकों को अपनी बचत अलग रखने और उन्हें बढ़ाने का सुरक्षित व सरल रास्ता देती है. बजाज फाइनेंस लिमिटेड अपनी ओमनीचैनल रणनीति के तहत अपने ऐप, वेब ब्रांचेज और देश भर में 4000 स्थानों पर वितरकों के माध्यम से ग्राहकों को एफडी कराने का मल्टी-चैनल विकल्प प्रदान करती है. इसके अलावा, बजाज फाइनेंस अपने इन्वेस्टमेंट मार्केटप्लेस ऐप के माध्यम से देश के सभी म्यूचुअल फंडों तक पहुंच प्रदान करती है, जिससे निवेशकों को निवेश के कई विकल्पों में चुनने की सुविधा मिलती है.

×
Date : 11 May 2023 Posted By : EDITOR
बजाज फाइनेंस ने एफडी की दरें बढ़ाकर 8.60% की
News Image

 

10 मई से लागू, बजाज फाइनेंस वरिष्ठ नागरिकों को 44 महीने की विशेष अवधि के लिए एफडी पर 8.60 फीसदी की ब्याज दरें ऑफर कर रही है
पुणे : भारत के अग्रणी और विभिन्न प्रकार की वित्तीय सेवाएं देने वाले समूहों में से एक बजाज फिनसर्व लिमिटेड की कर्ज प्रदान करने वाली इकाई बजाज फाइनेंस ने आज अपनी सावधि जमा (एफडी) दरों में 40 आधार अंकों तक की वृद्धि करने की घोषणा की. इससे वरिष्ठ नागरिकों के लिए 44 महीने की विशेष अवधि वाली एफडी के लिए दरें सालाना 8.60 फीसदी पर पहुंच गई हैं.
नई दरें 10 मई, 2023 से प्रभावी हैं. इन्हें 36 महीने से 60 महीने तक की परिपक्वता वाले डिपॉजिट्स के लिए 40 आधार अंकों तक बढ़ाया गया है. 60 वर्ष से कम आयु के जमा कर्ता अब सालाना 8.05 फीसदी तक ब्याज पा सकते हैं, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 8.30 फीसदी सालाना तक का ब्याज मिल सकता है. बजाज फाइनेंस एफडी पर संशोधित दरें 5 करोड़ रुपये तक के नए डिपॉजिट्स और परिपक्व हो रहे डिपॉजिट्स के नवीनीकरण पर लागू होंगी.बजाज फाइनेंस लिमिटेड के एक्सीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट- फिक्स्ड डिपॉजिट एंड इंवेस्टमेंट्स- सचिन सिक्का ने कहा, "ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फायदा एफडी को मिलने से यह निवेश का पसंदीदा विकल्प बन गई है. एफडी पर बजाज फाइनेंस की मुद्रास्फीति को मात देने वाली ब्याज दरें ग्राहकों को एक सुरक्षित निवेश विकल्प प्रदान करती हैं और उन्हें डिपॉजिट्स पर ज्यादा रिटर्न कमा पाने में सक्षम बनाती हैं. जमाकर्ता हमारे डिजिटल माध्यमों के जरिए कुछ ही मिनटों में एफडी करा सकते हैं. डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया एफडी को बेहद सुविधाजनक और तेज बनाती है.”बजाज फाइनेंस देश के बड़े वित्तीय संस्थानों में सबसे बेहतर दरों में से एक की पेशकश कर रही है. इसकी डिजिटल सेवाएं निवेशकों को अपनी बचत अलग रखने और उन्हें बढ़ाने का सुरक्षित व सरल रास्ता देती है. बजाज फाइनेंस लिमिटेड अपनी ओमनीचैनल रणनीति के तहत अपने ऐप, वेब ब्रांचेज और देश भर में 4000 स्थानों पर वितरकों के माध्यम से ग्राहकों को एफडी कराने का मल्टी-चैनल विकल्प प्रदान करती है. इसके अलावा, बजाज फाइनेंस अपने इन्वेस्टमेंट मार्केटप्लेस ऐप के माध्यम से देश के सभी म्यूचुअल फंडों तक पहुंच प्रदान करती है, जिससे निवेशकों को निवेश के कई विकल्पों में चुनने की सुविधा मिलती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य

📰 Generate e-Paper Clip टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित टाटा एआईए लाइफ की इस नई पेशकश में जीवन सुरक्षा के साथ रोज़ की स्वस्थ आदतों पर मिलेंगे रिवॉर्ड्स मुंबई: क्या हो अगर रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें आपकी उम्र में कुछ […]

टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण नई पीढ़ी का फुल एलईडी हेडलैंप, खास सिग्नेचर लाइटिंग और डायनामिक ग्राफिक्स वाला बोल्ड नया डिज़ाइन आधुनिक और प्रीमियम लुक के लिए नया एलईडी टेल लैंप और एलईडी टर्न सिग्नल पहले की तरह सबसे लंबी सीट और RTMi से युक्त […]