Dedicate this work to Gurus on Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं को समर्पित करें यह काम, होगी पुण्य की प्राप्ति

 

UNN: गुरु पूर्णिमा एक ऐसा हिंदू पर्व है जो गुरुओं को समर्पित होता है। यह हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। सोमवार, 3 जुलाई 2023 को आषाढ़ मास की पूर्णिमा है। इसे गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि गुरु बिना हम भगवान को भी नहीं पा सकते। धर्म ग्रंथों में गुरु की महिमा का बखान कई तरह से किया गया है। गुरु के सम्मान में हर साल आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पर्व मनाया जाता है, इसे गुरु पूर्णिमा कहते हैं। ये गुरु के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन होता है क्योंकि गुरु ही शिष्य का मार्गदर्शन करते हैं और वे ही जीवन को ऊर्जामय बनाते हैं। धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार इस तिथि पर महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा हमारे सभी गुरुओं के प्रति सम्मान देने का दिन माना जाता है। यह उनके मार्गदर्शन और शिक्षाओं के प्रति अपना आभार व्यक्त करने का समय होता है। गुरु पूर्णिमा मनाने के कई अलग-अलग तरीके हैं। कुछ लोग मंदिरों या अन्य पूजा स्थलों पर जाते हैं और कुछ लोग अपने गुरु को ही आराध्य मानकर उनकी पूजा करते हैं। वहीं यदि ज्योतिष की मानें तो इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं से युक्त होता है इसलिए यदि आप अपनी राशि के अनुसार इस दिन कुछ काम करते हैं तो आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। मेष आप इस दिन यदि किसी मंदिर में जाकर ईश्वर के दर्शन करते हैं और किसी गरीब व्यक्ति को पीले कपड़े या मिठाई दान देते हैं तो आपके लिए शुभ होगा। इस दिन अपने गुरु के पास जरूर जाएं और उनका आशीर्वाद लें। वृष इस दिन आप गुरु के साथ भगवान विष्णु या कृष्ण की पूजा करें। भगवद गीता या अन्य आध्यात्मिक ग्रंथ का पाठ करें। किसी जरूरतमंद को भोजन या धन का दान करें। प्रकृति या किसी खूबसूरत जगह पर समय बिताएं। मिथुन इस दिन गुरु मंत्र का ध्यान करें और गुरु को उपहार में कुछ सामान दें। यदि आपके कोई गुरु नहीं हैं तो आप इस दिन भगवान विष्णु का पूजन करें। कर्क किसी मंदिर या अन्य पूजा स्थल पर जाएं और अपने गुरु की तस्वीर के सामने दीया जलाएं। आप भगवान विष्णु की पूजा भी इस दिन करें तो लाभ होगा। इसके साथ गुरु मंत्र का जाप करें। सिंह किसी शिक्षा से जुड़े स्थान सामर्थ्य अनुसार दान दें और दूसरों की मदद करने के लिए अपना समय दें। कुछ नया सीखने के लिए किसी शिक्षण स्थान में जाएं। बच्चों के साथ समय बिताएं और अपना ज्ञान साझा करें। कन्या कन्या राशि के लोग यदि अपने वर्कप्लेस को अच्छी तरह से साफ करेंगे और रात के समय समय चंद्रमा को अर्घ्य देंगे तो लाभ मिलेगा। तुला आप यदि इस दिन परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे तो आपको अवश्य लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाएं और गुरु का आशीष लें। वृश्चिक इस दिन गुरु मंत्र का ध्यान करें और गरीबों को भोजन कराएं या वस्त्रों का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें और उनकी सेवा करें। गुरु को कोई ऐसी वस्तु उपहार में दें जो उन्हें प्रिय हो। धनु किसी नये धार्मिक स्थान की यात्रा करें। नए लोगों से मिलें और विभिन्न संस्कृतियों के बारे में जानें। घर में विष्णु जी का पूजन करें और भोग लगाएं। गुरु का ध्यान करते हुए गरीबों को दान करें। मकर इस दिन चंद्रमा की पूजा करें और गुरु मंत्र का जाप करें। यदि आप किसी मंदिर में पूजन करेंगे तो आपको इसका अवश्य लाभ मिलेगा। कुंभ इस दिन आपको सत्य का पालन करने का वचन लेना चाहिए और गुरु की सेवा में थोड़ा समय बिताना चाहिए, जिससे आपको अवश्य लाभ होगा और सुख समृद्धि बनी रहेगी। दुनिया में बदलाव लाने के लिए अपनी प्रतिभा का उपयोग करें। मीन अपने आध्यात्मिक पक्ष से जुड़ें और ईश्वर की प्रार्थना करें। प्रकृति के साथ समय बिताएं और दूसरों के प्रति दयालु बनें। गुरु को चरण स्पर्श करें और उनका आशीर्वाद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Affirmations are intentional statements that help us reshape our thoughts: Tarot card reader and healer Aarti Kakkar

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Affirmations are intentional statements that help us reshape our thoughts: Tarot card reader and healer Aarti Kakkar Mumbai: Tarot card reader and healer Aarti Kakkar shares that affirmations are much more than simply repeating positive words. She explains when affirmations are repeated, they become a reality. She said, “Affirmations are […]

You can love it, hate it, or be tested by it, but you can’t be oblivious to it: Psychic and healer Sharmila Cirvante on Mumbai

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱You can love it, hate it, or be tested by it, but you can’t be oblivious to it: Psychic and healer Sharmila Cirvante on Mumbai Mumbai: Natural-born psychic, certified spiritual healer, automatic writer, and spirit guide communicator Sharmila Cirvante has been living in Mumbai for quite some time now and […]