If Modi comes in 2024, Hisharad Pawar

‘2024 में आएंगे तो मोदी ही, शरद पवार ने हमसे खुद कहा’, शिंदे सरकार में मंत्री बने छगन भुजबल का बड़ा दावा

 

UNN: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के कुछ घंटों बाद नए मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह देश के विकास के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ शपथ ग्रहण समारोह के बाद बोलते हुए भुजबल ने कहा,‘‘हम शिंदे मंत्रिमंडल में एनसीपी सदस्य के तौर पर शामिल हुए हैं। कई दिनों की चर्चा के बाद इस बारे में फैसला हुआ। अगर हम राज्य में विकास कार्य करना चाहते हैं , हमें मिलकर काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह विकास कार्यों पर त्वरित निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं।” उन्होंने कहा,‘‘अन्य पिछड़ी जातियों की कई समस्याएं हैं…उन्हें एक साथ आकर ही हल किया जा सकता है।”
एनसीपी नेता ने कहा कि कुछ दिन पहले तत्कालीन अविभाजित राकांप अध्यक्ष शरद पवार ने भविष्यवाणी की थी कि मोदी 2024 के आम चुनाव में एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा,‘‘अब अगर मोदी 2024 में प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं तो हमने भाजपा के साथ मिलकर काम करने के बारे में सोचा।” उन्होंने कुछ दिनों पहले पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बारे में बात करते हुए कहा कि इस बैठक में सभी लोग मौजूद नहीं थे। गौरतलब है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार अपनी बेटी और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के साथ 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए पटना आए थे। रविवार को दिन में महाराष्ट्र में अचानक हुए राजनीतिक उलट-फेर में पवार के भतीजे अजित, एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए। शिंदे की सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अजित ने राकांपा पर अपना दावा करते हुए यह भी कहा कि वह और उनके समर्थक इसी पार्टी के चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे।

×
Date : 03 July 2023 Posted By : EDITOR
‘2024 में आएंगे तो मोदी ही, शरद पवार ने हमसे खुद कहा’, शिंदे सरकार में मंत्री बने छगन भुजबल का बड़ा दावा
News Image

 

UNN: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के कुछ घंटों बाद नए मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह देश के विकास के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ शपथ ग्रहण समारोह के बाद बोलते हुए भुजबल ने कहा,‘‘हम शिंदे मंत्रिमंडल में एनसीपी सदस्य के तौर पर शामिल हुए हैं। कई दिनों की चर्चा के बाद इस बारे में फैसला हुआ। अगर हम राज्य में विकास कार्य करना चाहते हैं , हमें मिलकर काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह विकास कार्यों पर त्वरित निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं।'' उन्होंने कहा,‘‘अन्य पिछड़ी जातियों की कई समस्याएं हैं...उन्हें एक साथ आकर ही हल किया जा सकता है।''
एनसीपी नेता ने कहा कि कुछ दिन पहले तत्कालीन अविभाजित राकांप अध्यक्ष शरद पवार ने भविष्यवाणी की थी कि मोदी 2024 के आम चुनाव में एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा,‘‘अब अगर मोदी 2024 में प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं तो हमने भाजपा के साथ मिलकर काम करने के बारे में सोचा।'' उन्होंने कुछ दिनों पहले पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बारे में बात करते हुए कहा कि इस बैठक में सभी लोग मौजूद नहीं थे। गौरतलब है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार अपनी बेटी और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के साथ 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए पटना आए थे। रविवार को दिन में महाराष्ट्र में अचानक हुए राजनीतिक उलट-फेर में पवार के भतीजे अजित, एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए। शिंदे की सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अजित ने राकांपा पर अपना दावा करते हुए यह भी कहा कि वह और उनके समर्थक इसी पार्टी के चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]