UP ATS interrogated Seema Haider for 7 hours

सीमा हैदर से यूपी ATS ने 7 घंटे की पूछताछ

 

नई दिल्‍ली:  अवैध तरीके से अपने बच्‍चों के साथ भारतीय सीमा में दाखिल हुई पाकिस्‍तान नागरिक सीमा हैदर और उनके भारतीय पति सचिन से नोएडा स्थित एंटी टेररिस्ट स्‍क्‍वाड (ATS) के दफ्तर में घंटों पूछताछ की गई. इस दौरान जांच एजेंसी ने उनके पासपोर्ट, उसके बच्चों के पासपोर्ट के बारे में जानकारी जुटाई. सीमा हैदर और सचिन की पहली मुलाकात से लेकर PubG ग्रुप में दूसरे लड़कों के भी बारे में पूछताछ हुई. सचिन और सीमा नेपाल में 7 दिन रहे, उस दौरान वो नेपाल में कहां कहां गए और किन लोगों से मिले इसके बारे में पूछताछ हुई.

सीमा हैदर के पूरे परिवार के लोगों से जुड़ी जानकारी ली गई है उसके माता पिता, भाई बहन के बारे में भी जानकारी जुटाई गई. सीमा का मकसद सचिन के प्यार में भारत आना था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है इस पर सवाल हुए. सीमा हैदर से उसके गांव सिंध प्रांत और उसके बाद कराची में रहने को लेकर जानकारी ली गई कि वो सिंध प्रांत से कराची कब रहने आई. सीमा हैदर के बच्चों के बारे में, सीमा के प्लॉट बेचने की कहानी और उसके ट्रैवल रूट्स की जानकारी ली गई. सीमा हैदर से उस एजेंट के बारे में जानकारी जुटाई गई जिसने सीमा को भारत तक पहुंचने में मदद की. क्या सीमा की बॉर्डर पर तलाशी ली गई थी इससे जुड़े सवाल किए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति मध्यप्रदेश (परोपकारी संस्थाओं के लिए) मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति के प्रस्ताव पर उप समिति गठित रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आउटसोर्स माध्यम से संचालित किए जाने के पायलट प्रोजेक्ट […]

संघ पर कांग्रेस का हमला, महात्मा गांधी की हत्या के बाद से ही आरोप लगाने की परंपरा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱संघ पर कांग्रेस का हमला, महात्मा गांधी की हत्या के बाद से ही आरोप लगाने की परंपरा वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रियांक खरगे को दिखाया आइना नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे द्वारा लिखे गए खुले पत्र पर विश्व हिंदू […]