Tesla preparing to come to India

भारत आने की तैयारी में टेस्ला, एलन मस्क ने भारतीय मूल के इस व्यक्ति को बनाया नया CFO

 

न्यूयॉर्कः भारतीय मूल के वैभव तनेजा को टेस्ला का नया मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) बनाया गया है। कंपनी के पिछले वित्त प्रमुख जॅचरी किरखोर्न के पद छोड़ने के बाद यह घोषणा की गई। टेस्ला ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। तनेजा (45) को शुक्रवार को अमेरिका स्थित इलेक्ट्रिक कार कंपनी का सीएफओ बनाया गया। वह कंपनी के मुख्य लेखा अधिकारी (सीएओ) की भूमिका भी निभाते रहेंगे।
तनेजा इससे पहले प्राइसवाटर हाउसकूपर्स में भी कर चुके हैं काम
एलन मस्क के नेतृत्व वाली कंपनी के साथ किरखोर्न के 13 साल के कार्यकाल को कंपनी ने ‘जबर्दस्त विस्तार और वृद्धि” का दौर बताया। तनेजा मार्च, 2019 से टेस्ला के सीएओ और मई, 2018 से कॉरपोरेट नियंत्रक के रूप में काम कर रहे हैं। वह इससे पहले प्राइसवाटर हाउसकूपर्स में भी काम कर चुके हैं।
जैकरी किर्कहॉर्न ने शुक्रवार को दिया था अपने पद से इस्तीफा
टेस्ला के फाइनेंस चीफ रहे जैकरी किर्कहॉर्न ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही कंपनी ने 45 साल के वैभव तनेजा को अपना नया सीएफओ बनाने की जानकारी दी। इससे पहले जैकरी किर्कहॉर्न बीते 4 साल से टेस्ला के मास्टर ऑफ कॉइन और फाइनेंस चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। किर्कहॉर्न का टेस्ला में करियर 13 साल का रहा है। उनके पूरे कार्यकाल के दौरान टेस्ला ने फर्श से अर्श पर जाने का सफर तय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नीट मामले के असली दोषी बच निकले, 15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीट मामले के असली दोषी बच निकले, 15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा -टेलीग्राम बैन पर भड़के सीईओ पावेल ड्यूरोव -नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर लगाया है अस्थायी प्रतिबंध नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले परीक्षा संबंधी फर्जी सूचनाओं और […]

भारत में लॉन्च हुई ऑल-न्यू MINI Countryman C.

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत में लॉन्च हुई ऑल-न्यू MINI Countryman C. MINI की SUV, अब ‘मेड इन इंडिया’ सेगमेंट में सबसे बेहतरीन ऊंचाई और ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ एक दमदार और प्रभावी लुक। नवीनतम MINI TwinPower Turbo तकनीक से लैस फुर्तीले पेट्रोल इंजन के साथ ट्रेडमार्क गो-कार्ट का अहसास। तीन साल की अवधि […]