Madhya Pradesh contributes 4.8 percent to India's economy

MP: भारत की अर्थ-व्यवस्था में मध्यप्रदेश 4.8 प्रतिशत का योगदान – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

 

राजनीति के धोनी हैं, मुख्यमंत्री श्री चौहान : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
गरीबी कम करने में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान
3200 करोड़ की नीमच-जावद सिंचाई योजना से होगी भरपूर सिंचाई: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि राजनीतिक क्षेत्र में संवेदनशीलता राज्य के विकास का आधार बनती है। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने संवेदनशील मुख्यमंत्री के रूप में जनता का सेवक बनकर कार्य किया है। उनकी जनसेवा के कारण मध्यप्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आ चुका है और विकास की ओर बढ़ रहा है। राजनाथ सिंह आज नीमच में एक कार्यक्रम में जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2001-02 में मध्यप्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 71 हजार 594 करोड़ था, जो आज 2023 में 13 लाख 22 हजार करोड़ से अधिक हो चुका है। इसी तरह बीस सालों में मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 11 हजार 718 से बढ़कर एक लाख 40 हजार अर्थात दस गुना बढ़ चुकी है। भारत की गरीबी को कम करने में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। यह कमाल मध्यप्रदेश सरकार ने किया है। भारत की अर्थ-व्यवस्था में मध्यप्रदेश 4.8 प्रतिशत का योगदान दे रहा है। ऐसे योगदान से ही भारत दुनिया में पाँचवीं बड़ी अर्थ-व्यवस्था बन गया है। आने वाले समय में हम टॉप थ्री में रहेंगे।
केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह ने मुख्यमंत्री के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा श्री शिवराज सिंह चौहान राजनीति के धोनी हैं। वे वर्षों से जनता की सेवा कर रहे हैं। जनता से उनका अपनापन है। वे गरीबों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि एक गरीब इंसान के लिए सबसे बड़ी जरूरत अपना घर होता है। मध्यप्रदेश में पूर्व सरकार ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में स्वीकृत 8 लाख आवास में से 2 लाख आवास लौटा दिए थे। साथ ही केंद्रीय योजनाओं को अवरूद्ध करने का कार्य किया था।
केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के समय वेक्सीन की व्यवस्था कर भारत सहित अन्य सौ से अधिक देशों का भला किया। वे विश्व की धरा पर रहने वाले सभी लोगों को अपना मानते हैं। वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश भारत ने ही दिया है। जब यूक्रेन और रूस के युद्ध के दौरान भारतीय छात्र फँसे थे तब मोदी जी ने जो किया, वह दुनिया का कोई देश नहीं कर पाया। हमारे जहाजों ने सुरक्षित ढंग से विद्यार्थियों को भारत लाने का काम किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अमेरिका,रूस,यूक्रेन के राष्ट्रपतियों से चर्चा की। युद्ध विराम कुछ घंटे के लिए हुआ और हमारे लगभग 23 हजार विद्यार्थी सुरक्षित भारत लौट आए। विश्व में भारत की यह हैसियत है। राजनाथ सिंह ने कहा कि नीमच सहित संपूर्ण मालवा क्षेत्र मध्यप्रदेश का आर्थिक इंजन माना जाता है। जब मालवा का विकास होता है तो मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत से अति-गरीबी को समाप्त करने का कार्य किया है। यह आईएमएफ की रिपोर्ट भी कहती है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की धरती है। पास में ही महू है, जहाँ बाबा साहब का जन्म हुआ था। वे चाहते थे प्रत्येक गरीब, दलित, वंचित, शोषित को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार मिले। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी भी यही कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज ओरछा में रामराजा लोक के भूमि-पूजन के बाद ईश्वर से प्रार्थना की है कि अच्छी बारिश हो और प्रदेश जो सूखे के द्वार पर खड़ा है, उससे उबर जाए। किसानों को संकट से निकाला जाएगा। मध्यप्रदेश को ऊर्जा उत्पादन में आत्म-निर्भर बनाया गया है। किसानों के लिए पर्याप्त सिंचाई की व्यवस्था की गई है। किसानों को बिजली और पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व सरकार द्वारा जनता के प्रत्येक कार्य में पैसा न होने की बात की आलोचना करते हुए कहा कि नीमच, मंदसौर सहित प्रत्येक जिले में विकास के कार्य हुए हैं। सरकार द्वारा शानदार सड़कों के निर्माण, मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने, शहरों के सौंदर्यीकरण और सिंचाई योजनाओं की शुरूआत की गई है।
नीमच- जावद सिंचाई योजना को मंजूरी
मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि हाल ही में रामपुर मनासा उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास हुआ है। मुख्यमंत्री ने 3200 करोड़ की नीमच-जावद सूक्ष्म सिंचाई योजना स्वीकृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से बहनों की जिंदगी बदल रही है। जनता का कल्याण हमारा प्रमुख लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरा देश प्रगति कर रहा है। प्रत्येक भारतीय को श्री मोदी के नेतृत्व पर गर्व है। कार्यक्रम में केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, सांसद श्री सुधीर गुप्ता और अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]

चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। सीएम ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और चिंताजनक कदम उठा […]